फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमलों के विरोध में जनसंगठनों ने निकाला रोष मार्च

लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमलों के विरोध में जनसंगठनों ने निकाला रोष मार्च

Sat, 08 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमलों के विरोध में जनसंगठनों ने निकाला रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। मानव अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के विरोध में नागरिक अधिकार मंच व अन्य जनसंगठनों के प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों ने शहर में रोष मार्च निकाला। रोष मार्च की अध्यक्षता लॉयर्ज यूनियन के प्रधान देवीलाल एडवोकेट ने की व संचालन नागरिक अधिकार मंच के संयोजक मोहन लाल नारंग ने किया। विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ता लाल बत्ती चौक स्थित अम्बेडकर पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रोष मार्च निकालते हुए बस स्टैंड, हंस मार्केट, फव्वारा चौक, थाना रोड स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में पहुंचे। रोष मार्च के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के साथ नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई की निंदा की।
आंबेडकर पार्क में आयोजित रोष सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व प्रिंसिपल एमएम कॉलेज, हरनाम सिंह, भगवंत सेठी, देवीलाल एडवोकेट, शम्मी रत्ति, मोहन लाल नारंग, तजिन्द्र सिंह थिन्द, बेगराज, कर्मचारी नेता भूप सिंह भड़ोलांवाली, कमलेश वशिष्ठ एडवोकेट, मनदीप नथवान सहित अनेक वक्ताओं ने कहा कि आम जनता, हाशिये पर रह रहे वंचित तबकों, महिलाओं के शोषण व आर्थिक बदहाली की आवाज उठाने और संविधान के दायरे में इंसाफ की मांग करने वालों को देशद्रोही, आतंकवादी, नक्सलवादी जैसे आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी भाजपा के गढ़े हुए राष्ट्रवाद व बदहवासी को उजागर करती है। नोटबंदी के सच को छिपाने के लिए, पेट्रोल-डीजल की बेलगाम होती जा रही कीमतों को रोकने में विफलता, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार भारी गिरावट व कृषि की बर्बादी जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान हटाकर शहरी नक्सलवाल के शगूफे छोड़कर सामाजिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed