{"_id":"5b33ddbf4f1c1bb16e8ba3be","slug":"151530125759-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसईबी वकर्स यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसईबी वकर्स यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसईबी वकर्स यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एचएसईबी वकर्स यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों का धरना अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता फूल कुमार कुंडू सर्कल सचिव ने की तथा संचालन फकीरचंद सैनी यूनिट प्रधान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सह सचिव जगदीश राय ने कहा कि 26 जून को राज्य कार्यकारिणी को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन वार्ता विफल रही थी, क्योंकि हमारे नेताओं ने मांग रखी थी कि सबसे पहले सात रोड का एसडीओ संजय सांगवान व हिसार नं. 2 के एक्सईएन विजेंद्र लांबा को तुंरत प्रभाव से निलंबित किया जाए। लेकिन डायरेक्टर ने इसमें असमर्थता जताई। जिसके बाद यूनियन ने निर्णय लिया कि 27 व 28 जून को हिसार जोन के कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 29 को पूरे दक्षिण हरियाणा का कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। 29 जून से 3 जुलाई तक उत्तरी भारत में 2 घंटे का प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर दलीप सिंह लोदा, कृष्ण बिश्नोई, जसवंत सिंह, विजय जांगड़ा, रमेश बिसला, भादर सिंह, चंदू राम, रमेश बिसला, गोपाल सिंह, सूरजभान, शमशेर पूनिया, गुरप्रीत, देवेंद्र जाखड़, भादर बिश्नोई, रामनिवास बिश्नोई, मुकेश शर्मा, जगविंद्र पूनिया, नोपा सिंह, संजय, त्रिलोक चंद्र, धर्मपाल, रोशन लाल, जोगेंद्र, सुरेश, अनिल, किस्मत कुंडू, बंशीलाल, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।