फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ संगत ने निकाली प्रभातफेरी

सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ संगत ने निकाली प्रभातफेरी

Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ संगत ने निकाली प्रभातफेरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। शहर के पुराना बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित धामक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को संगत ने विशाल प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी गुरुद्वारा से आरंभ होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए सेवक परिवार के घर पहुंची। प्रभातफेरी से पूर्व गुरुद्वारा में संगत को संबोधित करते हुए गुरप्रीत सिंह के रागी जत्थे ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म के लिए अपना पूरा परिवार न्यौछावर कर दिया था। संगत को गुरु जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। रागी जत्थे ने शब्द-कीर्तन के माध्यम से सिखों को गुरुओं के बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि हमें भी अपने गुरुओं के जीवन से सीख लेकर मानव सेवा के लिए कार्य करना चाहिए। लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह भानीखेड़ा ने बताया कि यह प्रभातफेरियां 31 दिसम्बर तक निकाली जाएंगी। 1 जनवरी को संगत द्वारा विशाल नगर कीर्तन भी निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि अवतार दिवस के उपलक्ष्य में 2 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी का प्रकाश किया जाएगा और 4 जनवरी को गुरुपर्व पर अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। इस मौके पर प्रभातफेरी सेवा सोसायटी के प्रधान जयपाल सिंह, सचिव अमरीक सिंह, हैप्पी सिंह सेठी, जरनैल सिंह, बाबा किशन सिंह, बलविंद्र सिंह, बिंद्र, सेवा सिंह, मनजीत सिंह, गुरचरण सिंह, बाबा रूपेश सिंह, सेवा सिंह, बलविंद्र सिंह, जयपाल सिंह, फतेह सिंह, जगसीर सिंह, चरणजीत सिंह, जगसीर सिंह सहित प्रभातफेरी सेवा सोसायटी के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed