फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खेल महाकुम्भ के अंतर्गत राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

खेल महाकुम्भ के अंतर्गत राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुम्भ के अंतर्गत राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
जूडो से हुआ खेल महाकुंभ का रंगारंग आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा के स्वर्ण जयंती वर्ष में खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के मकसद से आरंभ किए गए खेल महाकुंभ के अंतर्गत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने वीरवार को स्थानीय भोड़िया खेड़ा खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों के एक हजार से ज्यादा पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ध्वजारोहण करने के बाद सभी जिलों के खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर सभी जिलों की टीमों ने मार्च पास्ट निकाला। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बराला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में छुपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन ओलंपिक जैसे बड़े खेलों में पदक तालिका पर नजर दौड़ाए तो नतीजे हमारे अनुरूप नहीं होते। इसी स्थिति को बदलने के लिए खेल महाकुंभ आयोजित करने जैसी ऐतिहासिक शुरूआत की गई है। जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को हिसार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में इस खेल महाकुंभ का समापन होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि यह फतेहाबाद का सौभाग्य है कि यहां जूडो का इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस आयोजन के दौरान सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था खेल विभाग की तरफ से की गई है। जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर और जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उप-मंडलाधीश सतबीर सिंह जांगु, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, डॉ. विरेन्द्र सिवाच, गुलशन हंस, क्रीडा भारती हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र, जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार, डीडीपीओ राजेश खोथ, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीएसपी गुरदयाल सिंह, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, अवतार सिंह मोंगा, विजय गोयल, मुख्तयार बाजीगर, जोनी खट्टर, निजी सचिव कृष्ण नैन, जिले सिंह, जयदीप बराला, सूबे सिंह कोच, कंवल चौधरी, बलवंत बैजलपुर, धन्नज्य अग्रवाल, चिरंजी ढांड, सरवजीत मान, अनूप सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed