{"_id":"608af0e58ebc3e24664a1cea","slug":"15-oxygen-concentrators-reach-civil-hospital-from-gurugram-fatehabad-news-rtk6065499200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : गुरुग्राम से 15 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर नागरिक अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : गुरुग्राम से 15 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर नागरिक अस्पताल पहुंचे
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए वीरवार सुबह गुरुग्राम से 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (ऑक्सीजन बनाने के यंत्र) नागरिक अस्पताल में पहुंचे हैं। ऑक्सीजन की कमी होने पर कंसंट्रेटर के द्वारा गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन दी जाएगी।
नागरिक अस्पताल में पहुंचे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आईसीयू में रखे गए हैं। ऑक्सीजन की कमी होने पर अस्पताल प्रशासन इनसे काम चलाएगा। राहत की बात ये भी है कि करीब 16 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहले भी आ चुके हैं। इन्हें पहले पीएचसी पर भेजा गया था, वहां से इन्हें वापस मंगवाकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। वहीं नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर पुरुष वार्ड को खाली करवा दिया गया है। यहां पर 24 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित कम गंभीर मरीजों को रखा जाएगा। हालांकि, यहां पर ऑक्सीजन पाइप लाइन नहीं है। बेडों पर सिलिंडर के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन दी जाएगी।
कोट
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पुरुष वार्ड को खाली करवाकर 24 बेड का कोविड वार्ड बना दिया गया है। डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। बेड को लेकर मरीजों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।