{"_id":"6a551d92a00dd3278b010701","slug":"15-minutes-of-rain-exposed-the-hollow-claims-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157326-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 15 मिनट की बारिश से दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 15 मिनट की बारिश से दावों की खुली पोल
विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक में जलभराव के बीच खेलते हुए बच्चे
फतेहाबाद। शहर में सोमवार शाम को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। करीब 10 से 15 मिनट की बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल दी। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जिले के जाखल, रतिया, टोहाना क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। भट्टूकलां में हल्की बारिश हुई है।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के जवाहर चौक, हिसार-सिरसा रोड, लालबत्ती चौक, बीघड़ चौक और भट्टू रोड पर भारी जलभराव हो गया। जवाहर चौक में तो बच्चों को पानी में खेलते नजर आए। हंस मार्केट में एक दुकान का छज्जा भी गिर गया जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
-
जनस्वास्थ्य विभाग के दावों पर उठे सवाल
शहर में पहली ही बारिश में शहर में हुए जलभराव ने जनस्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग ने मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए थे लेकिन ये दावे खोखले साबित हुए। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-
मुख्य रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर कोटक महेंद्रा बैंक के पास एक निजी कंपनी ने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया। सोमवार सुबह से ही जेसीबी से से गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। सोमवार शाम को आई बारिश के बाद उसमें पानी भर गया। इससे आसपास के दुकानदारों में हादसे की आशंका बनी रही।
-
पानी में ट्रैफिक कोन बहे
यातायात पुलिस ने रविवार को जवाहर चौक से लेकर हंस मार्केट तक ट्रैफिक कोन रखवाए थे। सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद ये कोन पानी में बह गए। थाना रोड पर पानी के तेज बहाव के कारण ट्रैफिक कोण पानी में बहते दिखे। यातायात थाना प्रभारी जयसिंह का कहना है कि इन्हें स्थायी रूप से लगाया जाएगा अभी ये ट्रायल के तौर पर रखे गए हैं।
-- -- -- --
बोलेरो पर गिरा पेड़, मताना में बिजली सप्लाई बंद (फोटो 43)
सोमवार शाम को आई आंधी और बारिश के दौरान गांव भिरड़ाना में बोलेरो गाड़ी पर पेड़ गिर गया। बोलेरो चालक फतेहाबाद से गांव भिरड़ाना की तरफ जा रही थी। वहीं गांव मताना में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हो गई। पेड़ से बिजली की मुख्य लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है।