फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   143 buses did not run in the district, city service also stopped

जिले में नहीं दौड़ीं 143 बसें, सिटी सेवा भी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
143 buses did not run in the district, city service also stopped
बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेेहाबाद/टोहाना/रतिया/भूना। सोनीपत में रोडवेज बस चालक की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। जिससे फतेहाबाद डिपो व टोहाना सब डिपो से जाने वाली सभी बसों का संचालन बंद रहा और बसें डिपो में खड़ी रही। सिटी बस सर्विस भी आज बंद रही। इस दौरान निजी बसें चलती रहीं और ऑटो चालकों ने भी किराया बढ़ा दिया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के उप महासचिव दीपक बल्हारा ने बताया कि फतेहाबाद के रोडवेज बेड़े में 256 चालक और 209 परिचालक हैं। इसमें से 90 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जो शेष थे, वह दूसरे प्रदेशों के रूटों पर गए हुए थे। वहीं फतेहाबाद रोडवेज की 106 व टोहाना सब डिपो की 37 बसों का संचालन नहीं हुआ। शहर में सिटी बस भी नहीं चलीं। भूना संवाददाता के अनुसार, हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी की हत्या के विरोध में वीरवार को भूना बस स्टैंड के कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। इसी प्रकार टोहाना व रतिया में भी रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहे और बसों का संचालन नहीं हो पाया। टोहाना संवाददाता के अनुसार, रोडवेज कर्मचारियों ने वीरवार को पूर्ण रूप से चक्का जाम रखा। इस दौरान केवल 12 बसें ही डिपो से जा पाई, जबकि 37 बसें रोडवेज बेड़े में खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सुबह निकलीं तीन बसें, इसके बाद हुआ चक्का जाम
रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम की घोषणा से पहले फतेहाबाद के बस स्टैंड से सुबह तीन बजकर 30 मिनट, तीन बजकर 40 मिनट पर तीन बसें वाया अंबाला-चंडीगढ़, वाया पटियाला-चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए बसें निकली। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी धरने पर आकर बैठ गए और चक्का जाम की घोषणा कर दी। इसके बाद सभी चालक व परिचालकों ने अपनी बसों को नए व पुराने बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया। इस दौरान सिटी बस सर्विस को भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों को झेलनी पड़ी परेशानियां
फतेहाबाद के नए व पुराने बस स्टैंड पर आई सवारियों को रोडवेज के चक्का जाम के कारण भारी परेेेशानियों का सामना करना पड़ा। नए व पुराने बस स्टैंड पर सवारियां बसों के लिए घंटों इंतजार करती रही। हालांकि निजी बसों का संचालन होता रहा और फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, नरवाना व टोहाना के लिए निजी बसें चलती रही, लेकिन लंबे रूटों पर कोई बस नहीं चली। निजी बस चालकों ने भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। यही नहीं ऑटो चालकों ने भी नए व पुराने बस स्टैंड के लिए 20 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला।
10 मिनट तक छात्रों ने लगाया जाम
फतेहाबाद में बसें न चलने के कारण वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने सुबह करीब नौ बजे बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। बाद में उनको पता चला कि बसों का चक्का जाम है तो 10 मिनट बाद उन्होंने जाम खोल दिया और अपने अपने शिक्षण संस्थानों की ओर चले गए।
कोट
मैं दो घंटे से नए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही हूं। मुझे अभी तक बस नहीं मिली। निजी बसों में भारी भीड़ होने के कारण बसों में चढ़ना भी मुश्किल है। वहीं नए बस स्टैंड को शहर से दूर कर दिया गया और मुझे पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक आने के लिए 20 रुपये अतिरिक्त किराया और भुगतना पड़ा।
-सावित्री देवी, यात्री
मुझे गांव झलनिया जाना है और अभी तक रोडवेज बस नहीं मिली। ढाई घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं। एक तो सरकार ने शहर से दूर सुनसान जगह पर बस स्टैंड बना दिया, वहीं किराया भी बढ़ा दिया है। जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है।
-सुनीता झलनिया
कोट
मैं हिसार में पढ़ता हूूं और पहले तो मुझे बाईपास होकर नए बस स्टैंड पर आना पड़ा। अब कोई बस नहीं मिल रही है, जिस कारण मुझे अपने इंस्टीच्यूट में जाने में देरी हो रही है। किराया अलग से भरकर यहां पर आना पड़ा।
-छात्र सुक्षम, निवासी रतिया चुंगी फतेहाबाद।
जारी रहेगा चक्का जाम
दिल्ली के रोडवेज चालक की सोनीपत में थार गाड़ी से रौंदकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया है। वीरवार शाम तक रोडवेज यूनियन के नेताओं व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा तथा परिवहन विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बातचीत होती रही, लेकिन वार्ता विफल रही है। इसलिए रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम जारी रहेगा।

-दीपक बल्हारा, उप महासचिव, रोडवेज कर्मचारी यूनियन।
रोडवेज कर्मचारियों ने वीरवार को बसों का चक्का जाम कर दिया था। हालांकि निजी बसें चलती रही और यात्रियों को उनके गंतव्य पर लेकर जा रही हैं। इस मसले में हाई लेवल पर बातचीत हो रही है ओर मुख्यालय से जो आदेश आएंगे, उसकी पालना की जाएगी।
- शेरसिंह, रोडवेज महाप्रबंधक।

हड़ताल के चलते भूना बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें।

हड़ताल के चलते भूना बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed