{"_id":"6202b1ccb86ce022d91cf212","slug":"14-new-cases-found-in-corona-district-49-recovered-115-active-cases-fatehabad-news-hsr6238230120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के जिले में मिले 14 नए केस मिले, 49 हुए रिकवर, एक्टिव केस 115","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के जिले में मिले 14 नए केस मिले, 49 हुए रिकवर, एक्टिव केस 115
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। संक्रमण दर कम होने लगी है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 14 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 49 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 115 हो गई है। फिलहाल इसमें चार संक्रमित अस्पताल में दाखिल है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में 5, रतिया और जाखल में 1-1, भट्टूकलां और बड़ोपल में 2-2 और भूना में 3 कोरोना संक्रमित नए केस मिले है।
376 कोरोना सैंपलों की आज आएगी रिपोर्ट :
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 595 कोरोना सैंपल लिए है। इसमें आरटीपीसीआर के 376 और एंटीजन के 219 सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर के 376 सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को आएगी। जिले में अब तक 3.82 लाख सैंपल लिए जा चुके है, इसमें 19 हजार 850 कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन
2521 लोगों ने लगवाया टीका :
जिले में मंगलवार को 2521 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1570 किशोरों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के 1702, 18 से 44 आयु वर्ग के 552, 45 से 59 आयु वर्ग के 134 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 6 लाख 72 हजार लोग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके है। इसके अलावा 4 लाख 54 हजार लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में कोरोना के मंगलवार को 14 नए केस मिले है। लोगों से अपील है कि लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं। जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है और समय पूरा हो गया है तो वह जल्द से जल्द लगवा लें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन