फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 centers , held examnation, 4128 students apper, fatehabad, harayana

14 परीक्षा केंद्रों पर 4,128 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 15 Jun 2016 12:39 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 15 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 पीजीटी शनिवार को होने जा रही है। इसके लिए फतेहाबाद में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर जिले 4128 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल रोकने के लिए पुलिस विभाग की ओर से 200 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा:
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा ब्लॉक एक और 2, एमएम कॉलेज आफ एजुकेशन, एमएमपीजी कॉलेज ब्लॉक 1 और 2, एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक ब्लॉक एक और 2, एपेक्स पब्लिक स्कूल, बाल वाटिका पब्लिक स्कूल, डेफोडिल्स पब्ल्कि स्कूल, मनोहर मेमोरियल पॉलिटेक्निक, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल ब्लॉक एक और दो।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर, लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा विभाग की ओर से जैमर लगाए जाएंगे। सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी, साथ ही वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। विद्यार्थी घड़ी, मोबाइल और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के अंदर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में बनाए जाने वाले सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर करीब 200 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र की हर लोकेशन पर एक निरीक्षक तथा हर परीक्षा केंद्र पर एक एनजीओ, दो प्रधान सिपाही, चार सिपाही, दो महिला पुलिसकर्मी, दो पुलिसकर्मी एचएचएमडी सहित तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मी परीक्षार्थियों की गहनता से जांच करेंगे।
         ओपी नरवाल
           पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed