{"_id":"5c8175ecbdec221405599e75","slug":"131551988204-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल स्तर पर आयोजित विशेष शिविर में बुढ़ापा पैंशन बनाने के लिए प्राप्त हुए 540 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल स्तर पर आयोजित विशेष शिविर में बुढ़ापा पैंशन बनाने के लिए प्राप्त हुए 540 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ापा पेंशन बनाने के लिए 540 लोगों ने किया आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार ब्लॉक स्तर पर बुढ़ापा पेंशन बनाने और इस दौरान आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए अतिरिक्त शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के आयोजन के लिए उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार अलग से टीम गठित की गई, जिसमें डॉ. राजेंद्र बिश्राई, डॉ. कमल गुप्ता, जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस शिविर में ब्लॉक स्तर से 441 व रतिया शहर से 99 आवेदन प्राप्त हुए। इस शिविर में बुढ़ापा पेंशन बनाने से संबंधित आए हुए व्यक्ति जिनके पास कोई आयु का सबूत नहीं है या अपने दस्तावेजों में अज्ञानता के कारण आयु कम दर्ज करवा दी गई थी, उन व्यक्तियों की गठित टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई। जो व्यक्ति 60 साल या इससे ऊपर है, उनकी आयु का आंकलन करके योग्य पाए गए व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी।
07एफटीबीपी14 : बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए विशेष शिविर में बुजुर्गों से आवेदन प्राप्त करते विभाग के अधिकारीगण।