{"_id":"5c23d2e6bdec2257235e6909","slug":"131545851622-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी सतबीर जांगू ने की वाहन चालकों से अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी सतबीर जांगू ने की वाहन चालकों से अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए सचिव सतबीर सिंह जांगू ने मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए आमजन से अपील की है कि वे कोहरे में दुर्घटना से बचाव के लिए वाहन चालक ड्राइविंग और गंतव्य स्थान के लिए मौसम के पूर्वानुमान की जांच उपरांत ही यात्रा पर निकलें। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती है, जिससे जान-माल की हानि होती है।
सतबीर जांगू ने कहा कि आमजन कोहरे के समय दिन में यात्रा को प्राथमिकता दें तथा यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपका जीवन आपके परिजनों व समाज के लिए आपके समय और धन से ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों की अच्छी हालत के साथ-साथ हैडलाइट, टेल लाइट, फोग लाइट, इंडीकेटर व रिफ्लेक्टर सहित ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी और कार हीटिंग सिस्टम को भी चालू हालत में रखने की भी अपील की है। अधिक कोहरे की चेतावनी पर यात्रा को यथासंभव मौसम साफ होने तक टालने का प्रयास करें।
एडीसी ने कहा कि इसके अलावा कोहरे में वाहन को लो-बीम पर चलाएं, क्योंकि धुंध के दौरान हाई बीम कारगर नहीं होती है। धुंध के दौरान फोग लाइट्स, गाडिय़ों की नियंत्रित गति व वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें तथा सड़कों पर अंकित सफेद पट्टियों को एक मार्गदर्शक के रूप में ध्यान में रखते हुए वाहन चलाएं। वाहनों के शीशे उचित मात्रा तक नीचे रखें, ताकि जो कोहरे में दिखाई न दे, उसे सुनकर यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।