{"_id":"5c23d116bdec2256c210d52c","slug":"131545851158-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर स्टंट करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने भेजा पोस्टल चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर स्टंट करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने भेजा पोस्टल चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें फतेहाबाद शहर में एक बाइक पर छह युवक बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहे पांच युवक बाइक पर बैठे हैं जबकि एक अन्य युवक पीछे बैठे युवकों के कंधे पर बैठे दिख रहा है। दोपहर तक ये वायरल वीडियो ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया तो बुधवार को ही ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के नंबर से गाड़ी के मालिक के घर का पता लगाया और उस पते पर पोस्टल चालान भेज दिया।
ट्रैफिक पुलिस के हेतराम ने बताया कि शहर की एक गली में एक बाइक पर 6 युवक बिना हेलमेट के सवार होकर घूम रहे थे। वे बाइक पर तरह-तरह के स्टंट करते नजर आ रहे थे जो जानलेवा है और अपने साथ साथ वे किसी राह चलते अन्य व्यक्ति या वाहन को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाइक पर लगाई गई नंबर प्लेट भी गलत तरीके से लगी है। ट्रैफिक पुलिस के हेतराम ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 53, 54, 55, 70, 26 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया है। चालान आरसी में दिए गए पते पर डाक के द्वारा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक के मालिक को चालान भेजा गया है। अगर वो चालान नहीं भरता है तो उसके खिलाफ वारंट भी निकल सकता है।