फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मेयर चुनावों में जीत की खुशी मनाने को लेकर गुटों में बंटी बीजेपी, एक ने दफ्तर कार्यालय तो दूसरे ने रेस्ट हाऊस में बांटे लड्डू

मेयर चुनावों में जीत की खुशी मनाने को लेकर गुटों में बंटी बीजेपी, एक ने दफ्तर कार्यालय तो दूसरे ने रेस्ट हाऊस में बांटे लड्डू

Thu, 20 Dec 2018 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मेयर चुनावों में जीत की खुशी मनाने को लेकर गुटों में बंटी बीजेपी, एक ने दफ्तर कार्यालय तो दूसरे ने रेस्ट हाऊस में बांटे लड्डू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पांच निगमों में बीजेपी की धमाकेदार जीत के साथ बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं लेकिन इसी के साथ ही फतेहाबाद में बीजेपी इस खुशी के मौके पर भी गुटों में बंटी दिखाई दी। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब बीजेपी के एक गुट ने बीजेपी कार्यालय पर जीत के लड्डू बांटे तो दूसरे गुट ने भूना रोड रेस्ट हाउस में। हालांकि बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने गुटबाजी की खबरों को नकारते हुए कहा कि आज तो पूरे जिले में जगह-जगह बीजेपी नेता व कार्यकर्ता लड्डू बांट रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने हरियाणा में नगर निगम और मेयर के चुनावों में भाजपा को बहुमत देकर ईमानदार सरकार को चुनने के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वेद फुलां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों की जीत है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, डॉ आत्म प्रकाश मेहता, मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ श्याम काम्बोज, मंडलाध्यक्ष राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में पांच निगमों के मेयर पदों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत को लेकर आज रेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं ने रतिया निगरानी कमेटी के संयोजक भीम लांबा की अगुवाई में बीजेपी नेताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा की शानदार जीत ने साबित कर दिया है कि अगली बार प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनेगी। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष प्रमोद बैनीवाल, जिला सचिव जगदीश शर्मा, राजेंद्र प्रजापत, हंसराज सचदेवा, सतपाल बाजीगर, रवि मुटरेजा, कृपाल सरपंच, पवन भुक्कर, राजेश लांबा सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed