फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिलवाई मूकबधिरों की निस्वार्थभाव से मदद करने की शपथ

डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिलवाई मूकबधिरों की निस्वार्थभाव से मदद करने की शपथ

Fri, 05 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिलवाई मूकबधिरों की निस्वार्थभाव से मदद करने की शपथ
डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिलवाई मूकबधिरों की निस्वार्थभाव से मदद करने की शपथ
विज्ञापन

फतेहाबाद। उपायुक्त डा. जेके आभीर ने वीरवार को लघु सचिवालय में दिव्यांगजनों व मूक बधिरों की मदद करने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि मूक बधिर व्यक्तियों को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए। उनकी हर समय मदद करने के लिए तैयार रहेंगे तथा पूर्णरूप से सहयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों हरियाणा डीफ सोसायटी के दिव्यांग मूक बधिरों ने उपायुक्त को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन उन्हें सौंपा था, जिस पर उपायुक्त ने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान करने बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि जिस-जिस विभाग से जो भी समस्याएं व मांग है, उन पर वे उचित कार्यवाई करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम सरजीत नैन, सतबीर जांगु, देवीलाल सिहाग, सीटीएम राहुल मित्तल, सीएमजीजीए प्रियंका कंडोला सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed