{"_id":"5b367ec04f1c1bc2378b68dc","slug":"131530298048-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन अभियान, 47 नाके लगाकर की सैंकड़ों वाहनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन अभियान, 47 नाके लगाकर की सैंकड़ों वाहनों की जांच
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एसपी दीपक सहारण के आदेशानुसार फतेहाबाद पुलिस ने वीरवार रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। एसपी दीपक सहारण ने स्वयं अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों सहित 56 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया। अभियान के तहत डीएसपी, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए युनिट, पीसीआर व राइडर रात्रि गश्त पर रहे। जिसके तहत 47 नाके लगाए गए और छोटे व बड़े 941 वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात अधूरे पाए जाने पर 26 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा 1 वाहन को इंपाऊंड किया गया। वहीं चेकिंग के दौरान 94 व्यक्तियों के अजनबी पर्चे काटे गए। नाईट डोमिनेशन मे नाकाबंदी के दौरान अलग-अलग जगहों से 70 बोतल अवैध शराब देशी व 10 बोतल नाजायज शराब बरामद कर 2 लोगों को काबू किया गया। जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर फतेहाबाद व सदर फतेहाबाद ने दो व्यक्तियों को 9180 रुपये की जुआ राशि सहित काबू किया गया।