फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गांव लहरियां में युवक की करंट लगने से मौत

गांव लहरियां में युवक की करंट लगने से मौत

Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांव लहरियां में युवक की करंट लगने से मौत
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना
गांव लहरियां में विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाईट ठीक करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गांव लहरियां निवासी 38 वर्षीय रामप्रशाद पुत्र बगड़ावत शुक्रवार देर सांय को गली में लगे पोल पर स्ट्रीट लाईट को ठीेक करने के लिए चढ़ा था। लेकिन पोल पर विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण करंट की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां शनिवार दोपहर को रामप्रशाद ने दम तोड़ दिया। रामप्रशाद ओडीएफ टीम का सक्रिय सदस्य था और स्वच्छता अभियान में उसने विशेष योगदान दिया था। मृतक के एक लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed