फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भाजपा ने जाति के बंधन समाप्त किया : राष्ट्रीय प्रवक्ता

भाजपा ने जाति के बंधन समाप्त किया : राष्ट्रीय प्रवक्ता

Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने जाति के बंधन समाप्त किया : राष्ट्रीय प्रवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद
भारतीय जनता पार्टी ने जाति के बंधन को समाप्त कर सबको आगे बढ़ने का मौका दिया है। अब सरकार जाति के आधार पर योजनाएं व नौकरी न देकर समान रूप से विकास कार्य कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महावीर प्रसाद ने अशोक नगर की नायक धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश महत्वपूर्ण है। कांग्रेस व अन्य पार्टियों की तरह न तो जाति व धर्म की राजनीति करती है नही चुनावों को देखकर अपना धर्म बदलती। उन्होंने कहा कि पहले अलग अलग जाति के लिए योजनाएं बनती थी, फिर कहा जाता था कि तुम्हारा हक दूसरी जाति वाले हड़प गए। अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री कौशल विकास, प्रधान मंत्री मुद्रा जैसी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले सरकारी नौकरियों में बहुत अधिक भ्रष्टाचार होता था। अब ऐसा नहीं है। पहले भ्रष्टाचार होने की वजह से योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी से वंचित रख दिया जाता था। अब 50 रुपये के फार्म से युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अब नौकरी के लिए सिर्फ पढ़ाई करें। मनोहर व मोदी सरकार की किसी की सिफारिश नहीं चलनी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि 2014 में 58 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते थे, अब सिर्फ 35 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है। तीन साल में करीब 25 फीसदी लोगों को मुख्यधारा में जोड़ा गया है। जबकि अब प्रति व्यक्ति 35 रुपये से कम खर्च करने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे है जो 2014 से पहले ये 20 रुपये प्रति व्यक्ति कम खर्च करने वाला था। ये सब भ्रष्टाचार कम होने के कारण हुआ है। आम लोगों को रोजगार के साथ आवाज भी मिली है। वे अपने हक के लिए आवाज उठा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। हालांकि कुछ राजनीतिक पार्टियों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी सरकार के काम में बाधा बने हुए हैं। इस कारण योजनाएं धीमी गति से चल रही है। महावीर प्रसाद ने बताया कि वे हर जिले में राष्ट्रीय एससी मोर्चा के प्रेस प्रवक्ता नियुक्त करकार्यकारणी बना रहे हैं। उसी कड़ी में फतेहाबाद पहुंचे हैं। इस मौके पर अमरीक सैनीवाल, सन्नी चौहान, जगदीश नायक, दलीप सिंह बेधड़क, अमरीक सिंह सोढी, मुकेश नायक, राजू सैनीवाल, राजपाल, गगन, राकेश पंवार, विकास नायक, राजू चौहान व दीपू पंवार सहित अनेक सदस्य मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed