{"_id":"59e4f1164f1c1bce538b7d00","slug":"131508176150-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, अस्पताल और अग्निशमन टीम भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, अस्पताल और अग्निशमन टीम भी तैयार
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, अस्पताल और अग्निशमन टीम भी तैयार
- देर रात तक पटाखा जलाने वालों के लिए एसएचओ भी रखेंगे नजर, व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार में सैकड़ों पुलिसकर्मी भी तैनात
- आग से बचाव के लिए दमकल की छह गाड़ियां, 22 कर्मचारी तैयार
- बिजली निगम के 20 लाइनमैन, चार जेेई ओर दो एसडीओ संभालेंगे बिजली व्यवस्था
सुरेंद्र असीजा
फतेहाबाद।
दीपावली की खुशियों के लिए जहां लोगों ने तैयारियां कर रखी है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा अग्निशमन और अस्पताल प्रशासन भी मुस्तैद है। त्योहार में किसी तरह से कोई परेशानी न हो इसके लिए बिजली निगम और अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों की छुट्टी तक रद्द कर दी। साथ ही सभी को जिले के अलग-अलग हिस्से में नियुक्त कर दिया। यही नहीं कोर्ट के आदेश के पालन के लिए रात साढ़े नौ बजे के बाद पटाखा जलाने वाले पर पुलिस अधिकारी नजर रखेंगे और उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर तक दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
फतेहाबाद शहर में इस समय दीपावली की खूब धूमधाम है। थाना रोड, भीमां बस्ती चौक, जवाहर चौक सहित सभी प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की कतारें लगी हुई हैं। इस दौरान शहर वासी सबसे बड़े त्यौहार का आनंद ले सकें, इसके लिए कई विभागों के कर्मचारी शहरवासियों के लिए ड्यूटी करेंगे।
पटाखे जलाने वाले होंगे काबू
इस बार पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। दीपावली के दिन और रात सभी एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारी लगातार गश्त पर रहेंगे। इसके अलावा रात को शाम तीन घंटों की निश्चित अवधि से पहले या बाद में पटाखे जलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ चेतावनी के अलावा एफआईआर तक का विकल्प भी खुला रहेगा।
विज्ञापन
शहर की बिजली व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
फतेहाबाद शहर की बिजली सप्लाई भट्टू रोड स्थित 33 केवी सबस्टेशन से होती है। हालांकि हुडा सेक्टर एवं लघु सचिवालय का कुछ क्षेत्र सीधे 132 केवी से चलता है, लेकिन उसकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी विद्युत निगम फतेहाबाद की है। शहर में दीपावली की रात बिजली निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने एरिया वाइज ड्यूटियां लगा दी हैं। उन्होंने बताया कि हुडा सैक्टर से लेकर मॉडल टाऊन, चार मरला और शहर के हर एक कॉलोनी के लिए अलग-अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। शमशेर सिंह ने बताया कि दो बिजली शिकायत केंद्र विशेष तौर पर बनाए गए हैं जो सारा दिन रात चालू रहेंगे। एक शिकायत केंद्र लाल बत्ती से हिसार रोड व दूसरा अनाज मंडी से सिरसा रोड़ की ओर का काम देखेगा। इन शिकायत केंद्रों के नंबर 9812201249 रहेंगे। विभाग के पास इस समय 20 लाइनमैन और चार जेई हैं। इसके अलावा एसडीओ भजन सिंह कंबोज खुद भी 33 केवी सबस्टेशन पर ड्यूटी देंगे। इसके अलावा एक एसडीओ रात को भी लगातार ड्यूटी देंगे। उन्होंने बताया कि दीवाली की रात आगजनी की घटना होने का अंदेशा बना रहता है, इसलिए उन्होंने एक इमरजेंसी टीम भी गठित कर रखी है जो 33 केवी सबस्टेशन पर तैनात रहेगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस टीम को भेजा जाएगा।
दमकल विभाग भी मुस्तैद
दमकल विभाग के पास इस समय छह गाड़ियां हैं, जिनके लिए 22 कर्मचारी काम कर रहे हैं। हालांकि दमकल विभाग की तह तक जाएं तो उन्हें एक गाड़ी पर छह आदमी चाहिए। एक गाड़ी पर एक चालक, एक लीडिंग फायरमैन एवं चार फायरमैन की जरूरत है, लेकिन दमकल विभाग की आपसी सामंजस्य के चलते सभी कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे और दीवाली की रात भी ड्यूटी करेंगे। चीफ फायरमैन आत्मा राम के अनुसार कर्मचारियों की कमी है। इसके बावजूद किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि धनतेरस से लेकर दीवाली के अगले दिन तक दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द
स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली की रात को किसी भी दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल की मानें तो सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें शहर नहीं छोड़ने और फोन ऑन रखने की सलाह दी गई है। डॉ. बंसल ने बताया कि इसके अलावा गांवों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों से भी पांच अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी फतेहाबाद अस्पताल में लगाई गई है। एंबुलेंस के लिए भी दूसरे विभागों के ट्रेंड ड्राइवरों को अस्पताल में ही तैनात किया गया है।
15एफटीबीपी12 : फतेहाबाद में थाना रोड़ पार्किंग के पास लगे फाटक ताकि बड़े वाहन बाजार में ना जा सकें।
15एफटीबीपी13 : नेशनल हाइवे स्थित दमकल विभाग में तैयार खड़ी दमकल की गाडिय़ां ।
15एफटीबीपी14 : बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ।