फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ई-टेंडरिंग के खिलाफ आए जिले भर के सरपंच, दी सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी

ई-टेंडरिंग के खिलाफ आए जिले भर के सरपंच, दी सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी

Mon, 19 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ई-टेंडरिंग के खिलाफ आए जिले भर के सरपंच, दी सामूहिक इस्तीफा की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
जिले के सभी सरपंच गांवों में पांच लाख से ज्यादा के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू किए जाने के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। गुस्साए सरपंचों ने सोमवार को फतेहाबाद के एसडीएम सतबीर जांगू को सचिवालय में आकर ज्ञापन सौंपा और इस ई-टेंडरिंग व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। 15 जुलाई तक ऐसा न करने पर सरपंचों ने 16 जुलाई को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी तक दी। सोमवार को एसडीएम से मिलने पहुंचे सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र खिलेरी ने किया। प्रतिनिधिमंडल में 40 से अधिक सरपंच शामिल थे।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सरपंच राजेंद्र खिलेरी, सुभाष, भूपसिंह फौजी, महेन्द्र कुलड़िया आदि ने बताया कि सरकार ने पांच लाख से अधिक के विकास कार्य पर ई-टेंडरिंग थोप कर सरपंचों को चोर साबित करने का प्रयास किया है। ऐसा करके सरकार जनता के चुने हुए नुमाइंदों का अपमान कर रही है। सरपंचों ने कहा कि प्रदेश के सभी सरपंचों की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में इस फैसलेे का विरोध जताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फैसले के विरोध में जिले के सरपंच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मिलेंगे। अगर फिर भी उनकी समस्या का समाधान ना किया गया तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। सरपंच एसोसिएशन ने इस मौके पर पंचायतों को 20 लाख रुपये के विकास कार्य करवाने के अधिकार को जल्द लागू करने की मांग भी रखी। इस मौके पर भट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष बंसीलाल, रतिया प्रधान जितेंद्र सिंह लांबा, भूना अध्यक्ष विक्रम , शमशेर बैजलपुर व ईश्वर पातलीकलां सहित तकरीबन 40 से अधिक सरपंच शामिल थे।
विज्ञापन


गांवों में पांच लाख से अधिक विकास कार्य पर ई-टेंडरिंग का फैसला सरकार के स्तर पर किया गया है। सरपंचों के विरोध को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद सरकार ने ही आगे का फैसला लेना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर जांगू, एसडीएम, फतेहाबाद।


ई-टेंडरिंग के खिलाफ जिले भर के सरपंच, कहा-15 तक आदेश वापस न लिया तो देंगे सामूहिक इस्तीफा
सरपंच एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कहा, सरपंचों को चोर साबित करने पर तुली सरकार

19एफटीबीपी12 : फतेहाबाद के सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद सरपंच एसोसिएशन के सदस्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed