फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अनियमितता पाए जाने पर 3 डिपू रद्द, 9 डिपूओं की सप्लाई निलंबित

अनियमितता पाए जाने पर 3 डिपू रद्द, 9 डिपूओं की सप्लाई निलंबित

Wed, 07 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
अनियमितता पाए जाने पर 3 डिपू रद्द, 9 डिपूओं की सप्लाई निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग द्वारा मई माह में राशन डिपो की चेकिंग हुई। इस दौरान अनियमितता पाए जाने के 12 डिपो की सप्लाई निलंबित की गई तथा 3 राशन डिपो को रद्द किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि मई माह में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा डिपो की चेकिंग के दौरान अनियमितताएं पाने के कारण जसविन्द्र सिंह डिपोधारक गांव साधनवास, जयकिशन डिपोधारक गांव चुन्हडपुर, शेर सिंह व प्रेम चन्द डिपोधारक गांव भिरडाना, चिरन्जी लाल डिपोधारक गांव भटटू मण्डी, नरेश कुमार डिपोधारक वार्ड न. 14 टोहाना, ओमप्रकाश डिपोधारक गांव ढाणी ढाका, बलदेव सिंह व रोहताश डिपोधारक गांव धांगड़ के डिपो की सप्लाई निलंबित कर दी गई है तथा कुलदीप सिंह डिपोधारक गांव काजलहेड़ी, रमेश कुमार डिपोधारक गांव भूथन कलां और चंदगी राम नहला के राशन डिपो रद्द कर दिए गए हैं व सभी डिपोधारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डॉ. आभीर ने बताया कि जिला में घरेलू गैस 14 किलोग्राम रिफिल की कीमत होम डिलीवरी 569.50 रुपये प्रति रिफिल तथा 8 किलोमीटर तक 587.50 रुपये व 15 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी तक के लिए 593.50 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त सब्सिडी रहित व सरकारी अस्पताल, स्कूल, आगनबाड़ी व अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के लिए रीफिल का मूल्य 569.50 है।

अनियमितता मिली, 3 डिपो रद्द, 9 डिपो की सप्लाई निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed