फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 year old Two girls reached Rishikesh from Bhuna to meet Tiktok star

टिकटॉक स्टार से मिलने भूना से ऋषिकेश पहुंच गई 13 साल की दो छात्राएं

Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
13 year old Two girls reached Rishikesh from Bhuna to meet Tiktok star
खंड भूना के एक गांव से नौंवी कक्षा की दो छात्राएं टिक-टॉक स्टार से मिलने ऋषिकेश पहुंच गई। दरअसल, शुक्रवार को नौंवी कक्षा की दोनों छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने तुरंत मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों छात्राओं के मोबाइल नंबर साइबर सेल की मदद से ट्रेस करके लोकेशन प्राप्त कर ली। शुक्रवार देर रात्रि को दोनों छात्राओं की लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली।
विज्ञापन

एक छात्रा के फोन पर उत्तर प्रदेश के मोबाइल नंबर से हुई बात के बाद पुलिस ने उक्त नंबर पर संपर्क किया। जो सोशल मीडिया में टिकटॉक स्टार रजाद अली का था। थानाध्यक्ष कपिल सिहाग लगातार दोनों छात्राओं के मोबाइल की लोकेशन लेकर उनसे फोन पर बात करने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान एक छात्रा के फोन पर घंटी चली गई और पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। गांव के सरपंच व पुलिस की टीम शुक्रवार रात को ही ऋषिकेश रवाना हो गई। ऋषिकेश से शनिवार दोपहर बाद दोनों छात्राओं को महिला पुलिसकर्मियों के साथ भूना लाया गया। पुलिस पूछताछ में 13 वर्षीय दोनों छात्राओं ने बताया कि वह अपनी मर्जी से टिक-टॉक स्टार को देखने गई थी।
विज्ञापन

ढाणी सांचला से लापता छात्र भी दिल्ली में मिला
उधर, गांव ढाणी सांचला से लापता हुआ आठवीं कक्षा का छात्र उदयबीर दिल्ली में मिल गया है। वह 4 जुलाई से घर से लापता था। उपरोक्त छात्र को परिजन सोमवार को दिल्ली से लेकर आएंगे। छात्र को दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास एक बाल संस्थान में रखा हुआ है। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस उदयबीर का सुराग लगाने में सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed