फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 thousand got vaccinated, one new infected

13 हजार ने लगवाया टीका, एक नया संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
13 thousand got vaccinated, one new infected
फतेहाबाद में पपीहा पार्क के पास टीका लगवाने पहुंचे पात्र। - फोटो : Fatehabad
जिला कोरोना मुक्त होने के बाद सोमवार को एक नया केस मिला है। भूना निवासी एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। इसके बाद सोमवार को एक नया केस मिल गया है। जिले में फिलहाल एक ही एक्टिव केस है। वहीं 13 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कोरोना के 925 सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल लैब से कुल 1030 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 3 लाख 6 हजार कोरोना सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 17831 कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें 17346 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। जिले के लिए सुखद खबर ये है कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 5 लाख पार हो गया है। सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 5 लाख 3 हजार 746 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जिले में 1.47 लाख लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 1235
45 से 59 साल 2725
18 से 44 साल 9327
कोट
जिले में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। लोगों से अपील है कि कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई है तो जल्द से जल्द लगवाएं। इसके अलावा पहली और दूसरी डोज का अंतराल पूरा हो गया तो दूसरी डोज लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed