फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जजपा सरकार बनी तो महिलाओं की वकील बनकर करूंगी पैरवी : नैना चौटाला

जजपा सरकार बनी तो महिलाओं की वकील बनकर करूंगी पैरवी : नैना चौटाला

Fri, 08 Mar 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
जजपा सरकार बनी तो महिलाओं की वकील बनकर करूंगी पैरवी : नैना चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते महिलाओं के खिलाफ अपराधीकरण में हरियाणा देश के टॉप पांच प्रदेशों में शामिल हो गया है। ऐसे हालतों से निपटने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा और वे आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का महिलाएं संकल्प लें। यह आह्वान डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने फतेहाबाद हलके के गांव बड़ोपल में आयोजित हरी चुनरी की चौपाल में बतौर मुख्य वक्ता किया।
नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे जेजेपी को सत्ता में लाने के लिए लोकसभा और विधानसभा पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं, सत्ता में आने पर मैं वकील बन कर आपकी पैरवी करूंगी। बिश्नोई बाहुल गांव बड़ोपल में हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम में हजारों महिलाएं पहुंचीं। गांव में पहुंचने पर गांव की सरपंच शारदा देवी ने विधायक नैना चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण का स्वागत किया। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि आखिर सरकार के तमाम दावों के विपरीत प्रदेश में दुष्कर्म, उत्पीड़न, अपहरण और हत्या के मामलों पर लगाम क्यों नहीं लग रही है।
विज्ञापन

महिलाओं भीड़ से गदगद नैना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए जरूरी है कि यहां से जेजेपी का विधायक जेजेपी का विजयी बना कर भेजें और इससे पहले लोकसभा के चुनाव हैं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक रणसिंह बैनिवाल, महिला जिला प्रधान कैलाशो, ममता कटारिया, विद्यारति, प्रसन्नी देवी, राममूर्ति देवी, हलका प्रधान जोगेंद्र बिश्नोई, युवा जिला प्रधान अजय संधू, विकास मेहता, सतपाल पालू, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, रमेश गोदारा, विकास मेहता, दलबीर धनखड़, जतिन खिलेरी, लीलूराम, मनोज पंच, रमेश बिश्नोई सहित भारी फंख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed