फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ई-गिरदावरी में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर पटवारियों को दिए जाएंगे पॉवर बैंक

ई-गिरदावरी में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर पटवारियों को दिए जाएंगे पॉवर बैंक

Thu, 20 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ई-गिरदावरी में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर पटवारियों को दिए जाएंगे पॉवर बैंक
ई-गिरदावरी में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर पटवारियों को दिए जाएंगे पावर बैंक : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रतिया तहसील के अंतर्गत खरीफ 2018 की इलेक्ट्रानिक टैबलेट के माध्यम से की जा रही गिरदावरी के कार्य में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर जिला उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने सभी संबंधित पटवारियों को पावर बैंक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि तहसील रतिया के पटवारियों को गिरदावरी का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका था और गिरदावरी का कार्य आरंभ हो गया था। इस संबंध में अधिकतर पटवारियों ने यह शिकायत दी है कि दिए गए टेबलेट की बैटरी 2 से 3 घंटे में समाप्त हो जाती है, जिससे गिरदावरी के कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इस शिकायत के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि अब पटवारियों को गिरदावरी के लिए पावर बैंक उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि रतिया तहसील के अंतर्गत कुल 33 पटवार सर्कल है। प्रत्येक पटवार सर्कल पर पावर बैंक की मांग की गई है। इसलिए 35 या इससे अधिक के पावर बैंक की खरीद की जाएगी, जिस पर लगभग 50000 रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य समयबद्ध रुप से किया जाना है। इसलिए बिना किसी देरी के इंटेक्स, डेल, आईबॉल कंपनी के 10000 एमएएच के पावर बैंक हेतु निविदाएं भी आमंत्रित कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित फर्म 21 सितंबर तक 4 बजे तक लघु सचिवालय में द्वितीय तल पर स्थित डीआईओ के पास अपनी निविदाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed