फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नेशनल हाइवे आथोरिटी ने नेशनल हाइवे पर बने खोखो को गिराया

नेशनल हाइवे आथोरिटी ने नेशनल हाइवे पर बने खोखो को गिराया

Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे आथोरिटी ने नेशनल हाइवे पर बने खोखो को गिराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हांसपुर रोड पर स्थित हिसार-सिरसा बाईपास पर अवैध रुप से रखे चाय व ढाबों के खोखों को नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की टीम ने वीरवार को जेसीबी मशीन की मदद से 15 खोखों को गिरा दिया। खोखों को गिराने के बाद वहां संचालकों में हड़कंप मच गया। कई खोखा संचालक तो रोजी रोटी जाते देख बिलखने लगे।

वहीं एक जमींदार द्वारा सड़क के किनारे बनाए गए खोखों को गिराने पर उसकी पत्नी जोर जोर से चिल्लाने लगी। लेकिन अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी बता काम जारी रखा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ सोमबीर कादयान ने बताया कि पिछले दिनों डीसी डा.हरदीप सिंह ने रोड सेफ्टी की बैठक में निर्देश दिए थे कि धांगड़ से लेकर रतिया चुंगी तथा हांसपुर बाइपास पर अवैध खोखे रखे हुए हैं। जिनके कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। डीसी के आदेश पर नेशनल हाइवे आथोरिटी आफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर चिराग मित्तल व इंजीनियर संजय कुमार ने वीरवार को जेसीबी की मदद से हांसपुर रोड से खोखे हटाने शुरू किए। हांसपुर चौक पर चायर के खोखा धारक बलवान सिंह, पैंचर लगाने वाले सुभाष, चाय वाले जगदीश, ढाबा वाले राजू व चायवाले लख्मीचंद के खोखे के जेसीबी की मदद से खेतों में गिरा दिए गए। रतिया चुंगी के समीप बाइपास पर एक जमींदार द्वारा रोड पर बनाए गए छप्पर डालकर मकान को गिरा दिया गया। हालांकि साथ में पुलिस को वहां पर ट्रकों के अवैध रूप से नंबर की दो प्लेटें भी मिली, जिन्हें मकान मालिक पासिंग हुई गाड़ी की बता रहा है। डिप्टी मैनेजर चिराग मित्तल ने बताया कि उनकी टीम पूरे बाईपास पर अवैध रूप से रखे खोखो को एक-दो दिन में हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed