फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत

Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना।
जिलेभर में करवा चौथ के व्रत को सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने व्रत के दौरान चांद के दीदार से पहले ना तो अन्न का प्रयोग किया और न ही जल का। पति की लंबी उम्र की कामना के चलते किए जाने वाले इस व्रत को लेकर महिलाओं में सजने संवरने की भी होड़ लगी रही। रविवार को भी ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान अनेक स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी। कई स्थानों पर महिलाओं ने मनोरंजन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए। रात को चांद के दीदार के बाद महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा।
रविवार को जिलेभर की विवाहित महिलाओं व जिन युवतियों की सगाई हो चुकी है उन्होंने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में सजने-संवरने की होड़ के चलते ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ लगी रही। महिलाओं ने बाजारों में जाकर खरीदारियां की व शाम को सामूहिक रूप से व्रत सुना। रात को चंद्रोदय उदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने अपने पति के सामने व्रत तोड़ा। करवा चौथ को लेकर आज शहर के अनेक रेस्टोरेंटों में कपल्स के लिए भोजन का विशेष प्रबंध किया गया। धनाढ्य लोगों ने आज अपनी पत्नियों के साथ बाहर ही खाना खाया। कई रेस्टोरेंटस में करवा चौथ के उपलक्ष्य में डीजे नाइट, भोजन व मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। महिलाओं ने घरों में तंबोला व अंताक्षरी आदि खेलकर भी समय व्यतीत किया।
विज्ञापन

रतिया संवाददाता के अनुसार, करवाचौथ के व्रत को लेकर रविवार को करवाचौथ की कथा सुनने को लेकर शक्ति नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भारी संख्या में महिलाओं का आवागमन रहा। करवाचौथ के व्रत को लेकर बाजारों में रौनक रही। सुहागिनों ने व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। शक्तिनगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर की पुजारी मीनू शर्मा ने कहा कि करवाचौथ के व्रत की हिंदु धर्म में विशेष महत्वता है। महिला पूजा रानी, नीतू रानी, सुनीता, पूनम, ममता, कुसुम, ज्योति आदि ने बताया कि वे लंबे समय से करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है। वहीं दूसरी ओर करवाचौथ के चलते पिछले कई दिनों से बाजारों में रौनक बनी हुई है। रविवार को भी काफी संख्या में सुहागिनों ने बाजार से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। उधर, टोहाना में भी महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा व अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed