{"_id":"59593cbc4f1c1b7e678b49d3","slug":"121499020476-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग ने उतारी विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की खुमारी, मंथली एग्जाम की डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग ने उतारी विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की खुमारी, मंथली एग्जाम की डेटशीट जारी
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला खास खबर...
शिक्षा विभाग ने उतारी विद्यार्थियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की खुमारी, मंथली एग्जाम की डेटशीट जारी
24 जुलाई से मासिक तो 20 सितंबर से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं, तैयारियों में जुटा विभाग
डिप्टी डीईओ ने की पुष्टि, बोले, नकलरहित होंगी इस बार की भी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होते ही सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई की अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। शिक्षा विभाग ने मासिक और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। मासिक परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होंगी, जबकि 20 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं होंगी। उपजिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने इसकी पुष्टि की है। माना जा रहा है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से विभाग ने इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होते ही परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है ताकि समय रहते विद्यार्थी और अध्यापक अवकाश की खुमारी से निकलकर स्टडी-मोड़ में आ जाएं।
अर्धवाषिक परीक्षाएं 20 से 29 सितंबर तक
शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 20 सितंबर से शुरु होंगी। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में ये परीक्षाएं 20 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेंगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग इस बार परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाएगा। इसके लिए विभाग ने अभी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
विभाग के निर्देश आ चुके हैं। 24 जुलाई से मासिक परीक्षाएं शुरू होंगी, जबकि 20 सितंबर से परीक्षाएं शुरू करवा दी जाएंगी। हमेशा की तरह इस बार भी नकल रहित परीक्षाएं हमारी प्राथमिकताएं होंगी। मंथली एग्जाम के लिए तो डेटशीट भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
दयानंद सिहाग, डिप्टी डीईओ, फतेहाबाद।
02एफटीबीपी08 : दयानंद सिहाग, डिप्टी डीईओ, फतेहाबाद ।