{"_id":"594429424f1c1b4f568b49e6","slug":"121497639234-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के चहुंमुखी विकास के लिए दिए अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के चहुंमुखी विकास के लिए दिए अधिकारियों को दिए निर्देश
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
एडीसी डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय में मासिक बैठक हुई। जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा की गई और जिला में चहुंमुखी विकास के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाए। मलेरिया व डेंगू आदि अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध करें। इस बारे विशेष प्रचार अभियान चलाकर जनता को जागरूक करें। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि मानें और उनकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला में लाभार्थी किसानों की पहचान करें और उन्हें योजना के अनुसार लाभ पहुंचाए।
डॉ. आभीर ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तीनों उपमंडल के एक-एक गांव का चयन कर उनका भ्रमण करे और जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाने तथा पूर्ण जानकारी प्राप्त करके उन समस्याओं बारे जिला प्रशासन को अवगत करवाए ताकि जनता की समस्याओं का उचित समाधान किया जा सके। जनता को सरकार की हिदायतों के अनुसार उन्हें लाभ पहुंचाए। बैठक में एसडीएम सतबीर जांगु, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज, डीडीपीओ राजेश खोथ, टीएम कुलदीप जांगड़ा, डीडीए डॉ. बलवंत सहारण, डीडीएएच डॉ. काशी राम, डीएफएससी अशोक बंसल, कार्यकारी अभियंता सतीश जनेवा, जगबीर सिंह, होशियार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जिला के विकास के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक का आयोजन
16एफटीबीपी07 : अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते एडीसी डॉ. जेके आभीर।