{"_id":"5ec6c0fe8ebc3e907149c188","slug":"1200-laborers-refuse-to-return-to-bihar-fatehabad-news-rtk555999881","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 मजदूरों का बिहार लौटने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 मजदूरों का बिहार लौटने से इनकार
विज्ञापन
हिसार रेलवे स्टेशन के लिए बस में जाते प्रवासी मजदूर
- फोटो : Fatehabad
जिला से प्रवासी मजदूरों का अपने घरों के लिए पलायन जारी है। कोई मजदूर पैदल ही जा रहा है तो कोई साइकिल पर तो कुछ को जिला प्रशासन बसों द्वारा उनके गंतव्य की ओर पहुंचा रहा है। बिहार जाने के लिए करीब चार हजार मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था इसमें से करीब 1200 से अधिक मजदूरों ने जाने से मना कर दिया। फिजिकल वेरिफिकेशन में ये सामने आया है ये लोग यहीं रहकर काम करेंगे। इसके चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वीरवार को जिले से 300 मजदूर बिहार के लिए रवाना हुआ।
इससे पहले मजदूरों को बुधवार शाम को डेरा राधा स्वामी सत्संग घर में एकत्रित किया गया। यहां पर स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने स्क्रीनिंग की। सभी को सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध करवाया ताकि रास्ते में उन्हें दिक्कत न आए। इसके बाद 300 मजदूरों को आठ बसों से हिसार के लिए रवाना किया गया। बस प्रवासी मजदूरों को हिसार के रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आई है। स्पेशल ट्रेन से मजदूरों को बिहार के लिए कटिहार के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में जिला को 300 सीटें मिली थी।
डेरे के सेवादार उपलब्ध करवा रहे खाना
प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए डेरा राधा स्वामी सत्संग घर के सेवादार मिसाल कायम कर रहे हैं। रोजाना मिनटों में सैकड़ों मजदूरों के लिए खाना तैयार होकर आ रहा है। इन्हें डेरे में स्क्रीनिंग के दौरान भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा साथ के लिए भोजन के पैकेट दिए जा रहे हैं। सेवादार राजेश सेठी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के बारे में सूचना मिलने के बाद डेरा सिकंदरपुर से लंगर तैयार करवाकर यहां लाया जाता है। यहां पर सभी लंगर खिलाने के बाद जाते समय भी पैकेट उपलब्ध करवाए जाते हैं ताकि रास्ते में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
एएसआई सुशील सर्च कर रहे प्रवासी मजदूर
प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सब इंस्पेक्टर झंडाराम और एएसआई सुशील शर्मा दिन-रात जुटे हुए हैं। ढाणियों में फंसे और पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को दोनों पुलिस कर्मचारी सर्च करते हैं और इसके बाद इन्हें शेल्टर होम और डेरे में लेकर आते हैं। इसके बाद इन्हें प्रक्रिया के तहत उनके घर पहुंचा रहे हैं।
ये प्रवासी मजदूर करवा चुके रजिस्ट्रेशन
राज्य आने जाने
आंध्रप्रदेश 4 1
चंडीगढ़ 25 10
छत्तीसगढ़ 21 10
दमन व दीव 1 00
अरुणाचल प्रदेश 7 00
आसाम 10 10
बिहार 426 4097
दिल्ली 79 40
गोवा 7 00
गुजरात 41 103
हिमाचल 10 27
जम्मूकश्मीर 19 63
झारखंड 42 298
कर्नाटक 32 5
तमिलनाडू 29 3
तेलंगाना 12 1
तिरूपुरा 1 3
उतरप्रदेश 321 2100
उतराखंड 32 79
पश्चिम बंगाल 22 210
केरल 2 00
मध्यप्रदेश 44 455
महाराष्ट्र 140 19
मेघालय 1 00
उडीसा 7 1
पंजाब 70 40
राजस्थान 155 194
सिक्किम 3 00
शनिवार स्पेशल ट्रेन को भेजे जाएंगे 300 मजदूर : शनिवार को जिला से 300 मजदूरों को बिहार के लिए रवाना करने की तैयारी है। सूचना देकर वीरवार शाम तक 150 मजदूरों को डेरा राधा स्वामी सत्संग घर में बुलाया जा चुका है। करीब 150 मजदूर और आने हैं। इन मजदूरों को यहां पर खाना दिया जा रहा है। एसडीएम संजय बिश्रोई के मुताबिक हिसार या सिरसा से शनिवार को स्पेशल ट्रेन जानी है। ट्रेन का समय लेने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है दोनों स्टेशन में से एक स्टेशन से 300 सीटों का स्लॉट मिल जाएगा।
मजदूरों को उनके घर भेजने का प्रयास किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेन के माध्यम से इन्हें घर भेजा जा रहा है। यूपी के लोगों को भेजा जा चुका है। बिहारी के मजदूरों को भेजने का प्रयास जारी है। -संजय बिश्नोई, एसडीएम।