फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 passengers from London

लंदन से जिले में पहुंचे 12 यात्री, कोरोना संक्रमित मिले तो नए स्वरूप की पुणे में होगी जांच

Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
12 passengers from London
कोरोना के नए स्वरूप के ब्रिटेन में मिलने के बाद देश भर में अलर्ट जारी हो चुका है। जिले में भी इस माह 12 यात्री लंदन से आए है जो कि अपने घर जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग के पास मुख्यालय से सूची आई है जिसमें लंदन से आए 12 यात्रियों के नाम है। सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी 12 यात्रियों को ट्रेस कर लिया है। ये फतेहाबाद के अहरवां, कुलां, टोहाना, भूना, अहलीसदर और रतिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को इन सभी लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है। रिपोर्ट शनिवार शाम या रविवार तक आने की उम्मीद है। अगर कोरोना संक्रमित नहीं मिलते है तो 14 दिन तक रोजाना चेकअप होगा। अगर संक्रमित मिलते है तो स्वास्थ्य आइसोलेट करेगा और 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे। संक्रमित मिलने वालों को विभाग अलग रखेगा। स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर माह में भी जिले में बाहर से आए यात्रियों को सूचना देने का आह्वान किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोग खुद आगे आकर जांच करवाए ताकि संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगर ये लोग संक्रमित मिलते हैं तो कोरोना के नए स्वरूप की जांच के लिए सैंपल पुणे या फिर दिल्ली की लैब में भेजा जाएगा। यहां पर कोरोना के नए स्वरूप का पता लगाया जाएगा। अगर यहां कोरोना के नए स्वरूप की रिपोर्ट निगेटिव रहती है तो मरीज का दोबारा तय दिनों में कोरोना सैंपल लेकर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद जिला मुख्यालय पर प्रशासन ने अग्रवाल धर्मशाला, राम सेवा समिति धर्मशाला और अरोडवंश धर्मशाला को क्वारंटीन सेंटर बनाया था। मरीजों को घरों में आइसोलेट करने के बाद राम सेवा समिति धर्मशाला और अरोडवंश धर्मशाला से क्वारंटीन सेंटर हटा दिया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अग्रवाल धर्मशाला को क्वारंटीन सेंटर नहीं खत्म किया है। कोरोना के नए स्वरूप को देखते हुए यात्रियों को यहां पर क्वारंटीन किया जाएगा। अगर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसे नागरिक अस्पताल के जिला क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। यहां पर वेंटिलेटर की सुविधा है। अगर मरीज की हालत बिगड़ती है तो उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जाएगा।

जिले से 12 यात्री लंदन से आए है जिन्हें ट्रेस कर लिया गया है। शुक्रवार को कोरोना सैंपल लिया गया है। अगर संक्रमित मिलते है तो आइसोलेट किया जाएगा। अगर किसी की निगेटिव रिपोर्ट रहती है तो उसका भी रोजाना चेकअप होगा। नवंबर माह में आए यात्रियों से भी अपील है कि वह इस संबंध में विभाग को सूचना दें।
- डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed