{"_id":"5c7c1a9bbdec2217fb332c93","slug":"11551637147-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ती चोरियों से चिंतित व्यापार मंडल ने की बैठक, सीसीटीवी कैमरे व पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ती चोरियों से चिंतित व्यापार मंडल ने की बैठक, सीसीटीवी कैमरे व पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की रखी मांग
विज्ञापन
अपराधियों पर लगाम के लिए सीसीटीवी और पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संगठन प्रधान राजेंद्र ठकराल ने की। इस दौरान शहर में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा पुलिस को दिए 3 दिन के अल्टीमेटम के मुद्दे पर बातचीत के बाद आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव जगदीश पाहवा व रमेश गोयल भी उपस्थित हुए। इस दौरान व्यापारियों ने अहम मुद्दे पर अपने विचार रखे। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सरकारी तौर पर शहर के विभिन्न चौकों पर बड़े कैमरे लगाकर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि कैमरे लगने से अपराध में कमी आएगी तथा अपराध कर भागने का प्रयास करने वाले आरोपी कैमरे की नजर से बच नही सकेंगे। इस दौरान पुलिस विभाग में कर्मियों की भारी कमी पर भी रोष जताया गया तथा सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। बैठक में एडिशनल एसएचओ हरिओम ने भाग लिया तथा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि विभाग के लगभग पूरे स्टाफ का तबादला हो गया है । उन्होंने बताया अतिरिक्त पुलिस बल जिला पुलिस विभाग द्वारा भेजा गया हैं जो रात्रि के समय पैदल गश्त कर शहरवासियों की सुरक्षा कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि अन्य समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र उनकी हर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी सामाजिक संगठनों व ट्रेड यूनियनों की बैठक बुलाकर बड़े कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर रामकुमार सैनी, रजनीश जैन, युवा प्रधान जॉनी मेहता, संजय सपडा, महेंद्र भाटिया आदि उपस्थित थे।