फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित प्रदर्शन का आयोजन

जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित प्रदर्शन का आयोजन

Fri, 28 Dec 2018 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित प्रदर्शन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने साइंस के मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डीसी डा. जेके आभीर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अध्यक्षता डीईओ दयानंद सिहाग ने की। डीईईओ देवेंद्र कुंडू विशिष्ठ अतिथि रहे। जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार व सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के चेयरमैन गुलबहार सिंह व प्रिंसिपल सीता राम भी मौजूद रहे।
इसमें खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे 105 टीमों ने भाग लिया। इसमें युवा वैज्ञानिकों ने कृषि, आर्गेनिक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रिसोर्स मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट एंड कम्यूनिकेशन के अलावा गणित विषय के मॉडल प्रस्तुत किए गए। पेपर रीडिंग भी एक विषय रहा। निर्णायक मंडल की भूमिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल विजय कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुभाष टूटेजा, गणित प्रवक्ता राम सिंह, प्रवक्ता कुनाल वधवा ने निभाई। डीसी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
कृषि व आर्गेनिक खेती विषय में आरोही मॉडल स्कूल कन्हड़ी का शुभम प्रथम, जीएसएसएस किरढान का अमित द्वितीय व जीएसएसएस गाजूवाला का किस्मत तृतीय रहा। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के मॉडल में जीएसएसएस भूना का दीपक प्रथम, केएम एसएस जाखल का हनी द्वितीय, जीएसएसएस टोहाना का रवि तृतीय स्थान पर रहा। रिसोर्स मैनेजमेट विषय में जीएसएसएस भट्टूकलां का चरणजीत प्रथम, जीएचएस बनमंदोरी का भीम सिंह द्वितीय, जीएचएस मोचीवाली का दीपक तृतीय रहा। इसी तरह से वेस्ट मैनेजमेंट वर्ग में जीएसएसएस जांडलीकलां की मेघना प्रथम, जीएसएसएस टोहाना का हर्ष द्वितीय, जीजीएचएस बीघड़ की रजनी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित मॉडल में जीएसएसएस अमानी का लवलीदइीप प्रथम, जीएचएस बैजलपुर का विजय कुमार द्वितीय, जीएसएसएस मढ़ का प्रदीप तृतीय रहा है। ट्रांसपोर्ट एंड कम्यूनिकेशन में जीएचएस काजलहेडी का मॉडल केएम स्कूल टोहाना का बलजीत द्वितीय, सिटी सीनियर सेकंडरी स्कूल टोहाना का तनिष्क तृतीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed