फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किसान यात्रा पर बर्बतापूर्ण कार्रवाई ने दिलाई अंग्रेजी हुकुमत के जुल्मों की याद: गोरखपुरिया

किसान यात्रा पर बर्बतापूर्ण कार्रवाई ने दिलाई अंग्रेजी हुकुमत के जुल्मों की याद: गोरखपुरिया

Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
किसान यात्रा पर बर्बतापूर्ण कार्रवाई ने दिलाई अंग्रेजी हुकुमत के जुल्मों की याद: गोरखपुरिया
किसान यात्रा पर बर्बतापूर्ण कार्रवाई ने दिलाई अंग्रेजी हुकूमत की याद : गोरखपुरिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । हरियाणा किसान मजदूर एकता मंच के अध्यक्ष कामरेड कृष्णस्वरूप गोरखपुरिया ने महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और अपनी मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष रखने जा रहे शांतिपूर्ण किसान क्रांति यात्रा पर कार्रवाई की निंदा की।
गोरखपुरिया ने कहा कि किसान यात्रा पर बर्बर लाठीचार्ज, रबड़ की गोलियां व वाटन कनैन से पानी बौछारों का हमला करके भाजपा सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों की याद दिला दी। किसान नेता ने कहा कि जंग ए आजादी 1857 की धरती से 23 सितंबर शहीदी दिवस से शुरू किसान क्रांति यात्रा ने हरिद्वार से दिल्ली तक कहीं पर भी मामूली से भी हिंसा नहीं की और वे मोदी सरकार को 2014 के चुनावी वादे याद करवाने के लिए दिल्ली आ रहे थे। जिसका अधिकार भारतीय संविधान ने दिया हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पूर्व चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर भी हजारों ट्रैक्टर वोट क्लब तक पहुंच गए थे, तो इस बार पाबंदी लगाकर सरकार किसानों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की समाधियों पर जाने से क्यों रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुरिया ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत धड़ा) के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए भाजपा सरकार से किसानों की मांगों को स्वीकार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को कर्जामुक्त किया जाए तथा लघु व सीमांत किसानों को पांच हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed