{"_id":"5ba29ccc867a557f551a1867","slug":"11537383628-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारत विकास परिषद द्वारा तुलसी वितरण समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ारत विकास परिषद द्वारा तुलसी वितरण समारोह का आयोजन
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियों के निवारण में सहायक होती है तुलसी : आहूजा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन तुलसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क में आयोजित समारोह में आए हुए अतिथियों व पार्क में आने वाले लोगों को 150 तुलसी के पौधे दिए गए । परिषद के केंद्रीय मंत्री संस्कार सीपी आहूजा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष केके अरोड़ा ने की। आयोजित समारोह में लोगों को बताया गया कि कई प्रकार की बीमारियों के निवारण में तुलसी सहायक होती है। तुलसी का हमारे जीवन में धार्मिक महत्व भी है। तुलसी की पूजा भी की जाती है। वहां उपस्थित लोगों व राहगीरों ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरपर्सन उषा तनेजा, रजनी चोपड़ा व ज्योति नागपाल थी। शाखा अध्यक्ष राकेश मखीजा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों व गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर परिषद के सचिव विजय जग्गा, कोषाध्यक्ष गगनदीप गिरधर, महिला प्रमुख नीलम मेहता, दयावंती वर्मा, सुशीला आहूजा, अंजू बत्रा, जिला महिला प्रमुख सुमन बाला मेहता, मोनिका जग्गा, सरिता गुलाटी, सोनिया अरोड़ा, दिव्या मेहता, ललित चोपड़ा, कुलभूषण मुंजाल, दिनेश नागपाल, देवेंद्र मेहता ,अंकित शमार , केएल सहगल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।