फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खंड शिक्षा अधिकारी का व्हाट्सअप कांड, शिक्षा विभाग के ग्रुप में डाली अशर्ील वीडियो, कार्रवाई के निर्देश जारी

खंड शिक्षा अधिकारी का व्हाट्सअप कांड, शिक्षा विभाग के ग्रुप में डाली अशर्ील वीडियो, कार्रवाई के निर्देश जारी

Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी का व्हाट्सअप कांड, शिक्षा विभाग के ग्रुप में डाली अशर्ील वीडियो, कार्रवाई के निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के औपचारिक व्हाट्सएप ग्रुप में वीरवार सुबह फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग के मोबाइल नंबर से एक अश्लील वीडियो डाल दिया गया। इस वीडियो के डलते ही पंचकूला से लेकर फतेहाबाद शिक्षा विभाग में इस घटना को लेकर सफाई देने और कार्रवाई करने के मैसेजों का सिलसिला शुरू हो गया। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे महज अंजाने में हुई गलती बताकर अपने साथी खंड शिक्षा अधिकारी को बचाने का पुरजोर प्रयास किया गया लेकिन पंचकूला मुख्यालय के अधिकारियों ने अपना रुख नरम नहीं किया और डीसी डा. जेके आभीर को फोन कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। डा. जेके आभीर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को इस संदर्भ में आईटी एक्ट के तहत जो भी कार्रवाई बनती है, वो करने को कहा है। माना जा रहा है कि अगर जल्द ही इस मामले में उच्च अधिकारियों को ना मनाया गया तो खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है।
हाल ही में डिप्टी डीईओ के पद पर हुए थे प्रमोट, लोकेशन की जारी होनी थी सूची
फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग उन खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची में शामिल थे, जिन्हें हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से प्रमोट किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग अब डिप्टी डीईओ बन चुके हैं। हालांकि अभी तक उनकी लोकेशन को लेकर विभाग ने कोई फैसला नहीं लिया है। बताया गया है कि वीरवार को ही उनको अलाट किए जाने वाले स्टेशन की सूची जारी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही ये व्हाट्सएप कांड हो गया। अगर कुलदीप सिहाग के खिलाफ मामला दर्ज होता है तो बतौर डिप्टी डीईओ उनकी ज्वाइनिंग भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

डीईओ ने मामले की जानकारी होने से किया साफ इंकार
व्हाट्सएप कांड में फंसे अपने साथी को बचाने के लिए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी पुरजोर प्रयत्न कर रहे हैं। डीसी की पुष्टि के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग वीरवार को मीडिया को यही कहते रहे कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। जबकि ये बताया गया है कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप में ये वीडियो डाला गया है, उस ग्रुप में खुद डीईओ दयानंद सिहाग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने कहा, बस में सफर के दौरान अपने आप दब गया बटन
शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने अपनी सफाई में कहा है कि जिस समय ये वीडियो ग्रुप में डला है, उस समय वो खुद बस में सफर कर रहे थे और संभवत: गलती से अपने आप मोबाइल का बटन दब गया और ये वीडियो ग्रुप में चला गया। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार बीईओ ने उच्चाधिकारियों से इस मामले में उन्हें रियायत देने की गुहार भी लगाई है। गौरतलब है कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप में ये वीडियो डाला गया है, उस ग्रुप में शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव धीरा खंडेलवाल, सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन के निदेशक राजीव रतन, मौलिक शिक्षा के निदेशक राजनारायण कौशिक, सर्वशिक्षा अभियान के प्रदेश संयोजक सहित विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। जिनमें कई महिला अधिकारी भी हैं।

वर्जन
शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में बीईओ कुलदीप सिहाग के मोबाइल से एक गलत वीडियो डल गया है। इसे लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। मैंने इस संदर्भ में डीईओ को कहा है कि वो आईटी एक्ट के तहत उचित कार्रवाई करें। प्रथम दृष्टया ये अंजाने में हुई गलती प्रतीत हो रही है, बाकी जांच के बाद मामला साफ होगा।
डा. जेके आभीर, जिला उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed