फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किचन में काम कर रही थी पत्नी, अंदर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

किचन में काम कर रही थी पत्नी, अंदर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
किचन में काम कर रही थी पत्नी, अंदर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
एकता कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पत्नी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जींद निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजीव पिछले लंबे समय से टोहाना में एकता कॉलोनी में रहता था तथा वह बिल्डिंग मैटीरियल का कार्य करता था। उसकी पत्नी नीतू ने बताया कि वह लगभग साढे़ तीन बजे घर में कार्य कर रही थी तथा उसके पति कमरे में थे। कुछ देर बाद वह कमरे में गई तो पति मृत अवस्था में मिले। इसके बाद उसकी चीख निकल गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना शहर प्रभारी हरबंस लाल ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन आफ क्राइम टीम को बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed