फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराएगा जाखल का श्याम जूता सेवा दल

जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराएगा जाखल का श्याम जूता सेवा दल

Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराएगा जाखल का श्याम जूता सेवा दल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल।
श्रीश्याम जूता सेवा दल की ओर से रविवार को जूता सेवा दल द्वारा एचडीएफसी बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जय महाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान नौहर चंद गोयल ने करते हुए युवाओं की इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग इसी तरह से रक्तदान के प्रति समर्पण भाव से काम करें तो हम कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकते हैं।
शिविर में खासकर युवाओं सहित महिलाओं एवं पुरूषों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। पूर्व पंच कृष्ण गर्ग (आरएसएस), विजय सिंगला, संजीव पोपी ने भी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं संस्था सदस्यों ने बताया कि लोगों को समय पर रक्त न मिलने के कारण आ रही परेशानी को देखते हुए जिसकी पहली कड़ी में दल ने 60 सदस्यों की एक ऐसी सूचि तैयार की है जो किसी भी समय रक्तदान करने के लिए हर पल तैयार रहेंगे। इस पहल की शुरूआत करते हुए फतेहाबाद से रेडक्रॉस सोसायटी टीम द्वारा रक्तदाताओं की जांच के बाद एकत्र किया गया। जिसमें 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

जरूरत के समय रक्त उपलब्ध करवाने के लिए आगे आए संस्था सदस्य रजत कुमार, अमित सिंगला, राजेंद्र शर्मा, राधेश्याम, शंटी, अभिषेक, रोहित, कुनाल, गगन, अरुण, अमित, भुवन, कमल, अधीश, राहुल, प्रिंस, नीरज, तरुण, रोहन सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि जाखल क्षेत्र के लोगों को आपातकाल स्थिति में रक्त की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed