{"_id":"5a2302a74f1c1b59678bfbb5","slug":"11512243879-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश में नगर निगम में जीत, भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का असर: बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश में नगर निगम में जीत, भाजपा की कल्याणकारी नीतियों का असर: बराला
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह में शनिवार को भाजपा ने कार्य विस्तार योजना के तहत बैठक की। इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सिरसा लोकसभा निगरानी कमेटी चेयरमैन भारत भूषण मिढ़ा, जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा विस्तारक जसवंत जाखड़ ने की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में विधानसभा के शहरी मंडल, ग्रामीण मंडल, सनियाना मंडल व जाखल मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एक ऐसा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसके कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए दिनरात मेहनत कर पार्टी के नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बराला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए चुनाव में 16 नगर निगम की सीटों में से 14 सीटें जीतकर जनता ने प्रदेश की सरकार की जनहितकारी नीतियों का समर्थन किया है। कार्यक्रम का मंच संचालन मार्किट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान ने किया।
इस दौरान सुभाष बराला ने कांग्रेस की गुटबाजी पर चुटकी लेते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वे फतेहाबाद में दलित सम्मेलन करते हैं, जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष और दलित नेता अशोक तंवर को नहीं बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में दलित नेता के हित ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन के हित कैसे सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान बराला ने जाट नेता सूबे सिंह द्वारा इनेलो और भाजपा के गठबंधन होने की बात पर कहा कि भाजपा का गठबंधन महज जनता के साथ है और जनता के साथ ही रहेगा।
बराला ने कहा कि कुछ लोगों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भी ऐसी भ्रांतियां फैलाई थीं। अब भी कुछ लोग ऐसी भ्रांतियां फैला रहे हैं। भाजपा को जनता के अलावा किसी से गठबंधन की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर वेद जांगड़ा, रिंकू मान, सरदारी लाल, जिले सिंह बराला, सुरेंद्र रहनवाली, अमित चड्ढा, राम सिंह, सरपंच अकांवाली, नप चेयरमैन कुलदीप, लक्की हांडा, गौरव गोयल, शेर सिंह, दीपक खोबड़ा आदि उपस्थित थे।