{"_id":"5a1da0614f1c1b4e718b6199","slug":"11511891041-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश की धरती पर खेलेगी जाखल की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश की धरती पर खेलेगी जाखल की बेटी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल(फतेहाबाद)।
जाखल की बेटी मास्टर कॉलोनी निवासी दीपक गर्ग की बेटी याशिका गर्ग का चयन स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंडर 19 फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय टीम में हुआ है। बेटी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर चयन होने से परिवार व परिचित फूले नहीं समा रहे हैं। मंडी वासियों ने बेटी याशिका व उसके पिता दीपक सहित पूरे परिवार को इसे जाखल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। पिता दीपक गर्ग ने बताया कि उनकी बेटी याशिका गर्ग दिल्ली के टैगौर इंटरेनशनल स्कूल में 12वीं की कला संकाय की छात्रा है।
शुरू से ही याशिका को खेलों का शौक है। फुटबॉल में याशिका ने दिल्ली राज्य की ओर से फुटबॉल टीम का कई बार प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई है। जिसमें उसे शानदार जीत भी हासिल हुई है। याशिका की इसी उपलब्धि को देखते हुए स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उसका चयन अंडर 19 की टीम में अंतर्राष्ट्रीय टीम में किया गया है। जो उनके व क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि याशिका की कड़ी मेहनत की बदौलत ही वह आज इस मुकाम को हासिल कर पाई है। वहीं बेटी की इच्छा को पूरा करने में उनका परिवार भी सदैव तत्पर रहता है। वहीं याशिका ने भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व क्षेत्रवासियों के प्यार और विश्वास को दिया है।