{"_id":"59f38a174f1c1bda538b96b4","slug":"11509132823-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्ण सफलता तथा पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की कड़ी अनुपालना की दिशा में फतेहाबाद में एसआईटी का गठन किया गया है। इसके तहत सूचना तंत्र को भी मजबूत करते हुए लिंग जांच करने के गोरख धंधे से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की कार्य योजना को तैयार किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किए गए अभी तक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके चलते जिला के लिंगानुपात में आशा के अनुरूप सुधार हुआ है। डॉ. हरदीप सिंह अवगत करवाया कि जिला में लिंग जांच के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पंजाब और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में भी इस धंधे से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला में वाहन फिटनेस सैंटर एवं ड्राइविंग स्कूल स्थापित करने के लिए जिला में लगभग 12 एकड़ भूमि चिह्नित की जा रही है। इसकी स्थापना से एक ही स्थान पर वाहनों की जांच व ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट लिए जाएंगे।
सभी जिलों के उपायुक्तों व जिलाधिकारियों से महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्कूलों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए चलाए गए विद्यार्थी गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रम के तहत जल्द ही स्कूलों का थर्ड पार्टी विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने अगले दो साल में 2 लाख नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा भी भर्तियां करने की प्रक्रिया आरंभ की है। भारतीय सेना द्वारा अगले वर्ष प्रदेश में छह भर्ती अभियान चलाकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने पोक्सो एक्ट, नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाने, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने, राजस्व मामलों के कोर्ट केस के निस्तारण, सीएम विंडो की शिकायतों के त्वरित समाधान, ओडीएफ, स्ट्रे कैटल फ्री, ई-पंचायत, एसडीएम व आरटीए कार्यालयों की सेवाओं, सरल प्रोजेक्ट, नगर निकायों में नागरिक सुविधाओं की स्थापना, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा हरपथ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं व कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इनके संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर सिंह जांगु, सरजीत नैन, देवीलाल सिहाग, सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।