{"_id":"59dfae384f1c1b6d548b6f13","slug":"11507831352-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्ड के कर्मचारियों को बॉयोमैट्रिक हाजरी का तुगलकी फरमान व्यहवारिक नही: बैजलपुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्ड के कर्मचारियों को बॉयोमैट्रिक हाजरी का तुगलकी फरमान व्यहवारिक नही: बैजलपुरिया
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारियों का विरोध जारी
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
नगरपालिका कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वीरवार को धरने की अध्यक्षता नगरपालिका यूनियन प्रधान सुनील सरबटा ने की और संचालन सचिव अमित गिल ने किया। सरबटा ने कहा कि सचिव के तानाशाही रवैय के कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दबाकर एवं परेशान करके सचिव महोदय रंजिशन कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बॉयोमैट्रिक मशीन से हाजरी का बहाना बनाकर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। नगरपालिका यूनियन का समर्थन सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक भूना के प्रधान सुभाष चंद्र बैजलपुरिया व सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किया। बैजलपुरिया ने किया कि नगरपालिका सचिव की हट शहर वासियों के लिए परेशानियों का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हमेशा अधिकारियों से प्रेम व सरलता से ही समस्या का समाधान करने के पक्षधर रहता है। मगर भूना का सचिव तबादला होने से परेशान है इसलिए वह भूना में नौकरी नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी ने शहर की व्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया है। मगर उन्होंने चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर सफाई कर्मचारी की समस्या का समाधान नहीं किया तो कर्मचारियों को मजबूरन भूख-हड़ताल पर बैठ जाएंगे। किसी प्रकार की अप्रिय घटना के लिए सचिव जिम्मेदार होगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि फिल्ड के कर्मचारियों को बॉयोमैट्रिक हाजरी का तुगलकी फरमान व्यावहारिक नहीं है। इस अवसर पर बिजली बोर्ड सब यूनिट प्रधान सत्यवान वर्मा, रमेश तुसावड़, नगरपालिका रतिया के प्रधान रोहताश कुमार, बिमला देवी, सुनील कुमार, सुमित कुमार, राजेश कुमार, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।