फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लापरवाही के आरोपों व शिकायतों के चलते बिजली निगम के जेई व सब स्टेशन इंचार्ज निलंबित

लापरवाही के आरोपों व शिकायतों के चलते बिजली निगम के जेई व सब स्टेशन इंचार्ज निलंबित

Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही के आरोपों व शिकायतों के चलते बिजली निगम के जेई व सब स्टेशन इंचार्ज निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
टोहाना बिजली विभाग के जेई गोपाल व सब स्टेशन इंचार्ज सुनील कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए बिजली निगम के जेई गोपाल व सबस्टेशन इंचार्ज के खिलाफ समिति को काफी शिकायतें मिली थी।
शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा द्वारा जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोकनिर्माण (भवन एवं सड़कें) क्षेत्रों में सुधार को लेकर गठित 11 विधायकों की विषय समिति ने टोहाना में आयोजित बैठक में यह कार्रवाई की है। विषय समिति के सदस्यों ने बिजली निगम के बाकी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर लापरवाही की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि निलंबित किए गए जेई गोपाल एक दिन पहले ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला के औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने के कारण अन्य अधिकारियों के साथ चार्जशीट किए गए थे।
विज्ञापन


विषय समिति के सदस्यों ने बिजली, पीडब्ल्यूडी तथा वन विभागों के बीच मंजूरियों को लेकर होने वाली अनावश्यक देरी की समस्या को खत्म करने के लिए आला अधिकारियों से नई गाइड लाइन तैयार करने व जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्यों ने बीच सड़क पर बिजली के खंभे लगे होने के कारण टोहाना-रतिया मार्ग की फोरलेनिंग में हो रही देरी पर अधिकारियों से जवाबतलबी करते हुए कहा कि जब सरकार विकास की घोषणाएं कर बजट जारी कर देती है तो विभिन्न विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल की कमी के चलते विकास कार्यों में देरी न करें। टोहाना-रतिया मार्ग के बाद विषय समिति के सदस्य 33 केवी सब-स्टेशन पहुंचे और वहां निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति अध्यक्ष सुभाष बराला ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं का गलत बिल आने की स्तिथि में उसे ठीक करने में लगने वाले समय के लिए जुर्माना न लगाए और बिल सही करने की अवधि तय करते हुए प्रत्येक सब-डिवीजन कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित करें। इसके अतिरिक्त बिजली मीटर की रीडिंग को वेरीफाई कराया जाए व उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने के लिए शिकायत केंद्र नजदीकी स्थलों पर स्थापित किए जाएं। समिति सदस्यों ने बिजली चोरी के मामलों में प्रयोगशालाओं इत्यादि के माध्यम से उपभोक्ताओं की तसल्ली करवाने तथा एक्सईएन या अन्य स्थानीय स्तर पर अपील ऑथोरिटी नियुक्त करने को भी कहा।
हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित की गई 11 विधायकों की विषय समिति के अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के बिजली क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन होगा। इस विषय समिति में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ सदस्य विधायक कुलवंत बाजीगर, ललित नागर, हरिचंद मिढ़ा, बलवान सिंह दौलतपुरिया, विशेष आमंत्रित सदस्य विधायक आनंद सिंह दांगी और जाकिर हुसैन उपस्थित शामिल थे।

इस अवसर पर विद्युत प्रसारण निगम के एम डी नितिन गर्ग, उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सुरजीत नैन, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, चेयरमैन रिंकू मान, डीएचबीवीएनल के डायरेक्टर ऑपरेशन आर के बत्रा, चीफ इंजीनियर डी एस डूडी, एचसी गुप्ता, आरके सौदा, एसके जनेवा, जय सिंह, भीमसेन, एसई डीएल हंसु, एचएन सिंगला, अजय पाल, सुभाष शर्मा, जय कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लापरवाही के आरोप में बिजली निगम के जेई और सब स्टेशन इंचार्ज निलंबित
विधानसभा विषय कमेटी के अध्यक्ष बराला ने शिकायतें मिलने पर की कार्रवाई
11 विधायकों की कमेटी पहुंची थी निरीक्षण करने, रतिया-टोहाना फोरलेन में देरी पर उठाए सवाल
गलत बिल ठीक करवाने में लगने वाले समय पर नहीं लगेगा जुर्माना, कमेटी का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed