{"_id":"5c8175d8bdec22146e0f8f83","slug":"111551988184-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकी मितल ने स्थानीय नगर विकास मंत्री को सौंपी टेंडरों में घपलेबाजी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉकी मितल ने स्थानीय नगर विकास मंत्री को सौंपी टेंडरों में घपलेबाजी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडरों में घपलेबाजी की रिपोर्ट नगर विकास मंत्री को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। नगरपालिका के ऑनलाइन टेंडरों में घपलेबाजी को लेकर एक और सुधार सेल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने प्रदेश की नगर निकाय मंत्री कविता जैन को अपनी रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने घपलेबाजी की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। मंत्री कविता जैन ने नगर विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें नगर पालिका की वाइस चेयरमैन सर्वजीत कौर के पति जगराज सिंह नंबरदार, पार्षद सुरेंद्र बाजीगर, नवनीत गर्ग, गुरप्रीत गोरा, हरजिंद्र सिंह, अमरजीत बाजीगर, हरवीर सोनी तथा अन्य शहरवासियों ने आरोप लगाया था कि नगरपालिका के कुछ अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए ऑनलाइन टेंडरों में घपलेबाजी कर रहे हैं, जिस कारण शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। कुछ समय पहले शहर के सभी वार्डों के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर लगाए गए थे, लेकिन नगरपालिका के कुछ अधिकारियों ने अपने एक चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए उक्त ठेकेदार के टेंडर को छोड़कर शहर के सभी वार्डों के टेंडरों को मनमाने तरीके से रद्द कर दिया था, लेकिन उक्त ठेकेदार के टेंडर को ज्यादा रेटों पर भी मंजूरी देकर खुलवा दिया, जबकि एक ही दिन में लगाए गए शहर के अन्य वार्डों के टेंडरों को रद्द कर दिया गया था। पार्षदों ने इसकी शिकायत रॉकी मित्तल से की थी। वीरवार को रॉकी मित्तल ने पार्षदों की शिकायत की पूरी रिपोर्ट तैयार करके प्रदेश की नगर विकास मंत्री कविता जैन को सौंपी। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने नगर विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रतिया व फतेहाबाद जिले में टेंडरों में की गई घपलेबाजी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।