{"_id":"5c0580e0bdec2241716751d0","slug":"111543864544-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटाइम अवकाश पर गए 70 कर्मचारियों को फोनकर वापिस बुलाने में जुटे अफसर, लोकल रूटों पर और कम होंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटाइम अवकाश पर गए 70 कर्मचारियों को फोनकर वापिस बुलाने में जुटे अफसर, लोकल रूटों पर और कम होंगे बसों के फेरे
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जीरो ओवरटाइम सिस्टम को लागू करना अधिकारियों की जान की जंजाल बना हुआ है। अधिकारी लगातार ओवरटाइम जीरो करने के लिए नये तरीके अपना रहे हैं और बसें नहीं मिलने के कारण आमजन की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इससे निपटने के लिए विभाग ने ओवरटाइम अवकाश पर गए 70 चालक व परिचालकों को फोन कर वापस ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। रोडवेज टीएम सुभाष मोंगा ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को भी दूसरे जिलों से बसें नहीं आने के कारण हिसार व सिरसा रूट पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और दिन बस स्टैंड के बाहर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
हिसार व सिरसा रूट पर लोगों को बसें नही मिलने की परेशानी पर रोडवेज अधिकारियों को कहना है कि दूसरे जिलों से आने वाली बसों का जीरो ओवरटाइम लागू होने के कारण फेरे बिल्कुल ही कम हो गए हैं जिस कारण लोगों को बसेें नहीं मिलती और ग मिलती भी हैं तो उनमे सीट नहीं मिलती। रोडवेज टीएम ने बताया कि कि दूसरे जिलों से आने वाली बसों की संख्या में भारी कमी आई है, इसके चलते ज्यादा परेशानी आई है। उन्होंने जोड़ा कि हालांकि फतेहाबाद डिपो की बसें पहले जितनी ही चल रही हैं।
लोकल रूटों पर और घटाए जाएंगे बसों के फेरे, नया रोटेशन बनाने में जुटे अधिकारी
हिसार व सिरसा रूट की समस्या को कम करने के लिए अब विभाग ने लोकल रूटों पर बसों के फेरे और घटाने का फैसला लिया है। पहले भी कई लोकल रूटों पर बसों को फेरे घटाए जा चुके हैं। रोडवेज टीएम सुभाष मोंगा ने बताया कि 70 कर्मचारियों के अवकाश पर जाने से तथा दूसरे जिलों से आने वाली बसें कम होने के कारण हिसार व सिरसा रूटों पर बसों की समस्या है । इसके लिए विभाग ने लोकल रूटों की दोबारा समीक्षा कर ऐसे रूटों को कम करने का फैसला लिया है जिनमें सवारियां कम होती हैं। उन्होंने बताया कि लोकल रूटों पर जितने भी फेरे कम होंगे। उन सभी बसों को हिसार व सिरसा के रूटों पर भेजा जाएगा ताकि इन रूटों पर यात्रियों को परेशानी ना आए।
विज्ञापन
अधिकतर कर्मचारियों के सामान्य अवकाश की अधिक बाकी होने के कारण भी परेशानी
बीते दिनों एस्मा के बावजूद हड़ताल करने के पर जिला रोडवेज के 43 कर्मचारियों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया था जिस कारण बाकी कर्मचारियों को भी सामान्य अवकाश नहीं मिल पाए थे और उनके सामान्य अवकाश इकट्ठे हो गए। जीरो ओवरटाइम लागू होने के बाद तथा साल का अंतिम महीना होने के बाद कुछ कर्मचारियों ने अपने बाकी बचे सामान्य अवकाश ले लिए है जिस कारण भी कम बसें चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।