फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चार बच्चों की जिद ने शुरू करवाया मस्जिद वाली गली का गणेश पंडाल, हर वर्ष बढ़ते हैं एक फीट

चार बच्चों की जिद ने शुरू करवाया मस्जिद वाली गली का गणेश पंडाल, हर वर्ष बढ़ते हैं एक फीट

Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चार बच्चों की जिद ने शुरू करवाया मस्जिद वाली गली का गणेश पंडाल, हर वर्ष बढ़ते हैं एक फीट
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद। आमतौर पर बच्चे अक्सर जिद करते हैं कि उन्हें पैसे, नए कपड़े या खिलौने चाहिए, लेकिन स्थानीय मस्जिद वाली गली के चार बच्चों अविश, कविश, मोहित एवं राहुल ने तीन साल पहले जिद की थी कि उन्हें अपनी गली में गणेशोत्सव मनाना है और वो भी अच्छे पैमाने पर। बच्चों के अभिभावकों ने पहले तो मना किया क्योंकि गणेशोत्सव का मतलब था कि 11 दिन तक अनुशासित धार्मिक जीवन-शैली के अनुसार बच्चों का ढलना उन्हें थोड़ा मुश्किल सा लगा। लेकिन चारों बच्चे अपनी जिद पर अड़े रहे तो अभिभावकों को भी उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा। इस तरह बप्पा पहली बार वार्ड नंबर 12 में स्थित मस्जिद वाली गली में स्थित अपने पंडाल में पहली बार पधारे और अब लगातार चौथे साल इस गली में बप्पा का दरबार सज गया है। इन तीन सालों में कई नई बातें इस पंडाल के साथ जुड़ी हैं जो बप्पा के इस पंडाल और उसके भक्तों को और खास बनाती हैं।
मिट्टी की हो प्रतिमा, ये भी खास ख्याल
मस्जिद वाली गली में स्थित बप्पा के पंडाल के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले ये बच्चे इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि बप्पा की प्रतिमा मिट्टी की हो ताकि विसर्जन के दौरान वायु या जल को प्रदूषित न करे। इसके अलावा मस्जिद वाली गली के गणपति बप्पा की एक और खासियत ये भी है कि यहां के गणपति का कद हर साल एक फीट तक बढ़ता है। पहली बार दो फीट के गणपति आए, दूसरी बार उनकी ऊंचाई तीन फीट की हुई। पिछले साल यहां के गणपति चार फीट के थे और इसके बाद इस साल यहां के गणपति जी पांच फीट के हैं।
विज्ञापन

हर परिवार एक दिन लेता है गणपति पूजन एवं देखभाल की जिम्मेदारी
मस्जिद वाले गणपति पंडाल की सबसे खास बात ये है कि बच्चों की जिद के बाद शुरू हुए इस पंडाल में अब बड़े महज मार्गदर्शक की भूमिका में ही नजर आते हैं। गणपति की प्रतिमा का चयन करने से लेकर उनके विसर्जन तक की जिम्मेदारी गली के युवा ही निभाते हैं। लेकिन इसके साथ एक और बात जो इस पंडाल को और अनोखी बनाती है, वो ये है कि इन 11 दिनों में प्रतिदिन गली का एक परिवार गणपति पूजन व पंडाल देखभाल की जिम्मेदारी लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को हुई थी इस बार गणपति जी की स्थापना
वार्ड नंबर 12 की मस्जिद वाली में गणपति पंडाल की स्थापना वीरवार दोपहर बाद हुई। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष मुंजाल, संतलाल मेहता, सुरेश कुमार बुलाडिया, रमेश तनेजा, रमेश नागपाल, पार्षद सतीश चराईपौत्रा, दलबीर कंबोज, पार्षद नरेश कुमार बजाज एवं संजय बजाज बतौर अतिथि शामिल हुए। गौरीशंकर मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर मिश्रा ने इस मौके पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई। इस मौके पर व्यापार मंडल के विजय कक्कड़, विनोद मक्कड़, हेमंत बुद्धिराजा, भूषण मक्कड़, भीमसेन कुकड़ेजा एवं दिनेश कुकड़ेजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed