{"_id":"5b5e140b4f1c1bc57a8b732c","slug":"111532892171-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाना विपक्ष के नाम, हमारे जिम्मे विकास और जनहित के काम: कृष्ण कुमार बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोर मचाना विपक्ष के नाम, हमारे जिम्मे विकास और जनहित के काम: कृष्ण कुमार बेदी
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेश को मनोहर लाल के रूप में पहला बेदाग छवि का मुख्यमंत्री मिला है, जिनके नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में प्रदेश लगातार विकास की बुलंदियों को छू रहा है। इस समय विपक्ष के पास शोर मचाने के कोई दूसरा काम नहीं बचा है। ये बातें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार और भयमुक्त शासन देकर भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता का वह विश्वास जीता है, जिसे इनेलो और कांग्रेस जैसे दल बरसों सत्ता में रह कर भी नहीं जीत पाए है। भाजपा की लगातार बढ़ती जनलोकप्रियता से विरोधी दलों पर देश-प्रदेश से लुप्त होने का खतरा मंडराने लगा है। भाजपा ने सुशासन के सहारे विपक्ष के पास न कोई नीति बाकी छोड़ी है, न कोई अच्छा नेता। जिसे जनता भी जान और पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के नाम भाजपा सरकार ने केवल मात्र ढोल बजाना और शोर मचाने जैसे काम छोड़े हैं। जबकि हर वर्ग और क्षेत्र के लिए जनहित के काम भाजपा सरकार अपनी अहम जिम्मेवारी समझकर कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में हुए मिर्चपुर कांड के जो दलित खानाबदोशों की तरह सिर छुपाने के लिए आसरे की मांग करते आ रहे थे, उन्हें भाजपा सरकार ने ही उनकी इच्छानुसार ढंढूर गांव में मकान बनाकर दिए है। मौके पर उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष वेद फुलां, नप प्रधान दर्शन नागपाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, स्वर्गीय कालूराम नायक मेमोरियल ट्रस्ट प्रमुख जगदीश नायक, शाक्य समाज प्रतिनिधि दलबीर शाक्य, भावाधस प्रवक्ता राकेश सौदा, अंबेडकर एक मिशन कोषाध्यक्ष सुरेश भट्टी, पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग आदि ने राज्य मंत्री का अभिनंदन किया।