{"_id":"5a2069e44f1c1bd0408ba0fc","slug":"111512073700-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करणी सेना का भारत बंद स्थगित, 9 को पंचकूला में होगी जनसभा : भवानी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करणी सेना का भारत बंद स्थगित, 9 को पंचकूला में होगी जनसभा : भवानी सिंह
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करणी सेना पंचकूला में नौ को करेगी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
करणी सेना की ओर से फिल्म पद्मावती के विरोध के चलते एक दिसंबर को घोषित भारत बंद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से इस फिल्म के विरोध में भारत बंद की घोषणा की गई थी, फिलहाल इस प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। राजपूत करणी सेना के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह और जिलाध्यक्ष सुनील राठौर ने बताया कि पद्मावती फिल्म का देशभर में विरोध किया जा रहा है। फिल्म के विरोध में करणी सेना की ओर से नौ दिसंबर को पंचकूला में जनसभा की जाएगी। इस जनसभा को करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राजपूत नेता सूरजपाल अम्मू संबोधित करेंगे। इसी जनसभा में करणी सेना आंदोलन की घोषणा करेगी। भवानी सिंह ने बताया कि जनसभा के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साध्वी देवा ठाकुर 1 से 8 दिसंबर तक हरियाणा प्रदेश के जिलों का दौरा कर लोगों को इस जनसभा में भाग लेने के लिए निमंत्रण देंगी। ठाकुर भवानी सिंह और सुनील राठौड़ ने जिलेभर के लोगों से इस जनसभा में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।