{"_id":"595d35e34f1c1be80f8b461a","slug":"111499280867-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, रूकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, रूकवाया काम
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया (सोनीपत)।
लोकनिर्माण विभाग की ओर से गांव बाड़ा से महमड़ा तक बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और काम रुकवा दिया। हंगामे को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची। हालांकि अधिकारियों ने गांव की ओर से गठित कमेटी की देख-रेख में ही भविष्य में सड़क का निर्माण करने का आश्वासन दिया, लेकिन उसके बावजूद ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। सड़क निर्माण को लेकर निगरानी कमेटी के प्रतिनिधि रमेश सिंगला, जगजीत फौजी व अन्य प्रतिनिधि मौका स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों का पक्ष लेते हुए ठेकेदार और अधिकारियों को फटकार लगाई। गांव के प्रतिनिधियों ने कल देर रात्रि को ही सड़क के निर्माण को रुकवाते हुए बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा गांव बाड़ा से महमड़ा तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से बारिश में ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है और नीचे मिट्टी को भी साफ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश में जो सड़क बनाई गई थी, वह दूसरे दिन ही टूटना शुरू हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने ठेकेदार के समक्ष शिकायत भी की थी। बताया जाता है कि कल सायं ग्रामीणों का गुस्सा उस समय बढ़ गया जब संबंधित ठेकेदार के करिंदों ने नई सड़क पर ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बीच में ही रुकवा दिया। सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने को लेकर जहां गांव के सरपंच के अलावा अन्य प्रतिनिधियों ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों के समक्ष शिकायत की, वहीं सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सीएम विंडो में भी शिकायत की। इस पर बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी मौकास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष ही ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया। लोकनिर्माण विभाग के उप मंडलाधिकारी आरके मित्तल व कनिष्ठ अभियंता केसी गर्ग ने ठेकेदार को सड़क के निर्माण में अच्छी सामग्री प्रयोग करने के आदेश दिए।
क्या कहते हैं अधिकारी
विभाग के कनिष्ठ अभियंता केसी गर्ग ने बताया कि ग्रामीणों की संतुष्टि के आधार पर ही उपरोक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को विशेष हिदायत दी गई हैं।
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने पर ग्रामीणों का हंगामा, रुकवाया काम
विभाग की टीम पहुंची गांव बाड़ा, ग्रामीणों की कमेटी की देखरेख में सड़क बनाने का दिया आश्वासन