फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11000 sanitizers without purchasing permission

बिना स्वीकृति खरीदे 11 हजार सैनिटाइजर

Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
11000 sanitizers without purchasing permission
नगर पार्षदों द्वारा वार्ड में बांटने के लिए खरीदे गए सैनिटाइजर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिना कुटेशन और स्वीकृति के नगर परिषद ने 11 हजार सैनिटाइजर खरीद लिए और शुक्रवार को जब बिल नप में पहुंचा तो अधिकारियों ने इसे पास करने से इन्कार कर दिया है। प्रधान दर्शन नागपाल ने खुद माना है कि बिना स्वीकृति और कुटेशन के सैनिटाइजर खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सोमवार को नप कार्यालय में प्रधान दर्शन नागपाल, ईओ जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में पार्षदों की बैठक हुई थी। इस मीटिंग में पार्षदों को 20-20 सैनिटाइजर देने पर हंगामा हुआ था। पार्षदों ने सैनिटाइजर लेने से इन्कार कर दिया था। पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ और प्रधान दर्शन नागपाल के बीच काफी तू-तड़ाक भी हुई थी। इसके बाद मीटिंग में प्रत्येक पार्षद को 400-400 सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया। आनन-फानन में मेडिकल स्टोर से 11 हजार सैनिटाइजर मंगवा लिए गए और पार्षदों को उपलब्ध करवा दिए। शुक्रवार को जब फर्म ने सैनिटाइजर का 3 लाख 30 हजार रुपये का बिल भेजा तो नप अधिकारियों ने बिल पास करने से इन्कार कर दिया है। नप अधिकारियों का कहना है कि बिल पहले मीटिंग में पास होगा, इसके बाद इसका चेक काटा जाएगा।
विज्ञापन

सैनिटाइजर ग्रोवर मेडिकल हॉल से खरीदे गए थे। एक पार्षद प्रतिनिधि ने ये सैनिटाइजर मंगवाए थे। इसको लेकर कोई कुटेशन नहीं ली गई और न ही स्वीकृति ली गई है। ऐसा क्यों नहीं किया गया, इस बारे में ईओ ही बता सकते हैं। बिल को जब मीटिंग होगी उस टाइम प्रस्ताव के लिए रखा जाएगा। -दर्शन नागपाल, प्रधान, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed