फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 candidates left in the fray in 4 wards to become member of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee

Fatehabad News: एचएसजीपी कमेटी सदस्य के लिए 4 वार्डों में 11 प्रत्याशी मैदान में बचे

Fri, 03 Jan 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
11 candidates left in the fray in 4 wards to become member of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee
फतेहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य बनने के लिए जिले के चारों वार्डों में 11 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन


19 जनवरी को सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाले चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी वार्डों के लिए 8 पोलिंग स्टेशन निर्धारित कर दिए हैं। साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी अलॉट कर दिए गए हैं। इससे पहले वीरवार को नामांकन वापसी के दिन फतेहाबाद हलके के वार्ड 27 से नवजोत सिंह, टोहाना हलके के वार्ड 25 से जरनैल सिंह व हरदीप सिंह तथा रतिया हलके के वार्ड 26 व 28 से देवेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, मनजीत सिंह व गुरचरण सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। कमेटी के चुनाव के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


---------

यहां-यहां बनाए गए हैं मतदान केंद्र

टोहाना क्षेत्र के वार्ड 25 के लिए राजकीय कन्या विद्यालय रेलवे कॉलोनी जाखल, राजकीय मिडिल स्कूल कुदनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नडैल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदपुरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिवाना, राजकीय उच्च विद्यालय अकांवाली, राजकीय उच्च विद्यालय रत्ताथेह व राजकीय उच्च विद्यालय कुलां में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, वार्ड 26 रतनगढ़ के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलियाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहमनवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महमड़ा, राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी बबनपुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिम्मो शामिल हैं। फतेहाबाद हलके के वार्ड 27 के लिए पांच मतदान केंद्र बने हैं, जिनमें नगर परिषद कार्यालय फतेहाबाद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीघड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नखाटिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चनकोठी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना शामिल हैं। वार्ड 28 रतिया के लिए सात मतदान केंद्र बने हैं, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहरवां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौली, राजकीय उच्च विद्यालय बीराबदी, राजकीय मिडिल विद्यालय हुकमावाली, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया तथा मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल रतिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

वार्ड अनुसार उम्मीदवार व उनके चुनाव चिन्ह

वार्ड 25 - टोहाना

अमनप्रीत कौर - रेल का इंजन

हरपाल सिंह - जीप

---------

वार्ड 26 - रतिया

गुरचरन सिंह चिम्मो - साइकिल

काका सिंह लधुवास - ढोलक

सुखपाल सिंह सहोता - जहाज

बलराज सिंह भानीखेड़ा - बस

-----------

वार्ड 27 - फतेहाबाद

महेंद्र सिंह वधवा - समुद्री जहाज

कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा - जीप

----------

वार्ड 28 - रतिया

जरनैल सिंह खालसा - साइकिल

स्वर्ण सिंह - समुद्री जहाज

इकबाल सिंह रतिया - जीप

----------

:: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के 19 जनवरी को चुनाव होंगे। जिले में चार वार्ड हैं। इनके लिए मतदान केंद्र बना दिए गए हैं। उम्मीदवारों को चुनाव निशान भी अलॉट कर दिए हैं।

-राहुल मोदी, अतिरिक्त उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed